ePaper

HDFC Bank ने पर्सनल लोन के नियमों में किया बदलाव, जानें ग्राहकों को कितना मिलेगा फायदा?

Updated at : 25 Mar 2023 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
HDFC Bank ने पर्सनल लोन के नियमों में किया बदलाव, जानें ग्राहकों को कितना मिलेगा फायदा?

आमतौर पर तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग पर्सनल लोन लेते हैं. पर्सनल लोन एक ऐसा कर्ज होता है, जो बहुत कम या बिना किसी दस्तावेज और सिक्योरिटी के दिया जाता है. इस लोन के पैसे को किसी भी वित्तीय उपयोग में लाया जा सकता है.

विज्ञापन

HDFC Bank Personal Loan : पर्सनल लोन लेने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है और वह यह है कि प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में शुमार एचडीएफसी बैंक ने पर्सनल लोन के शुल्क ढांचे को संशोधित किया है. एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के हवाले से मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 24 अप्रैल 2023 से पर्सनल लोन जैसे असुरक्षित लोन पर शुल्क और शुल्क ढांचे को संशोधित किया है. एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को इस संबंध में ई-मेल और एसएमएस के जरिए संदेश भी भेजे हैं. बैंक के अनुसार, फिक्स्ड टर्म लोन के लिए बकाया किस्त राशि और कोई जीएसटी या सरकारी टैक्स पर 18 फीसदी सालाना का किस्त भुगतान में देर करने पर अलग से शुल्क वसूली की जाएगी.

पर्सनल लोन क्या है

आमतौर पर तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग पर्सनल लोन लेते हैं. पर्सनल लोन एक ऐसा कर्ज होता है, जो बहुत कम या बिना किसी दस्तावेज और सिक्योरिटी के दिया जाता है. इस लोन के पैसे को किसी भी वित्तीय उपयोग में लाया जा सकता है. पर्सनल लोन देने के लिए बैंक आवेदनकर्ता का पुनर्भुगतान क्षमता और क्रेडिट स्कोर की जांच करता है और इसके बाद कर्ज की पेशकश करता है. जब आप इसे स्वीकार करते हैं, तो पैसा आपके बैंक खाते में जमा हो जाता है.

पर्सनल लोन पर कितनी हैं ब्याज दरें

पर्सनल लोन के मामले में आवेदक की आमदनी, कारोबार, क्रेडिट स्कोर और कर्ज की अवधि समेत कई बिंदुओं के आधार पर ब्याज की दरें तय की जाती हैं. आमतौर पर पर्सनल लोन की ब्याज दरें फिक्स्ड रहती हैं. इसमें रेपो रेट में उतार-चढ़ाव के साथ बदलाव नहीं होता. इसके साथ ही, हर महीने पर्ननल लोन की ब्याज दर कम करने की विधि का इस्तेमाल करके बकाया लोन की शेष राशि पर ब्याज दर निर्धारित की जाती है. इस मामले में संपूर्ण कर्ज की राशि पर बकाया ब्याज ईएमआई में शामिल होता है.

Also Read: Personal Finance : अगर आपने पर्सनल लोन लेकर नहीं किया भुगतान, तो जानिए क्या होगा?
किसे मिलता है पर्सनल लोन

आपको पर्सनल लोन मिलेगा या नहीं, ये कई बातों पर निर्भर करता है. वैसे तो पर्सनल लोन में कॉलेटरल रखने की शर्त नहीं होती है, लेकिन फिर भी बैंक ग्राहक को कुछ पैरामीटर्स पर परखते हैं, जिसके बाद ही वो उसे लोन जारी करते हैं. इसमें आपकी उम्र, आपकी इनकम और आपका क्रेडिट स्कोर सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. आमतौर पर 15,000 से 25,000 रुपये महीना की सैलरी हो, तो बैंक आपको लोन दे देते हैं. बैंक ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप लोन लेकर चुकाने की स्थिति में हैं या नहीं और आपकी सैलरी के हिसाब से आपको कितना लोन जारी किया जा सकता है. 21 से 60 साल के बीच के लोगों को लोन जारी किया जाता है. साथ ही ये भी देखा जाता है कि आप अपनी नौकरी में कितने लंबे समय से हैं. आमतौर पर 1 साल के अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola