सिगरेट के बाद अब गुटखा और पान मसाला के दाम बढ़ाने की तैयारी! 18 फरवरी को हो सकता है फैसला

Updated:
विज्ञापन
सिगरेट के बाद अब गुटखा और पान मसाला के दाम बढ़ाने की तैयारी! 18 फरवरी को हो सकता है फैसला

एक फरवरी 2023 को लोकसभा में पेश केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट पर टैक्‍स बढ़ाए जाने का ऐलान कर दिया. वित्त मंत्री ने सिगरेट पर 16 फीसदी टैक्‍स लगाने की घोषणा की. सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (एनसीसीडी) को अब 16 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : गुटखा और पान मसाला चबाने वालों के लिए एक जरूरी खबर है और वह यह कि इसी महीने इनके दामों में इजाफा हो सकता है. आगामी 18 फरवरी को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक की होगी, जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. जीएसटी परिषद की इस बैठक में राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे. मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक में गुटखा और पान मसाला के दामों में बढ़ोतरी पर चर्चा की जा सकती है.

गुटखा और पान मसाले पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी परिषद मंत्री समूह की पान मसाला और गुटखा कंपनियों पर टैक्स तथा एक अन्य मंत्री समूह की अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श कर सकता है. इसके अलावा, ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर जीएसटी लगाने के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता वाले एक अन्य मंत्री समूह की रिपोर्ट पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है. ये तीन रिपोर्ट 17 दिसंबर, 2022 को हुई जीएसटी परिषद की पिछली बैठक के एजेंडा में शामिल थीं.

बजट में बढ़ाया चुका है सिगरेट पर टैक्स

बता दें कि एक फरवरी 2023 को लोकसभा में पेश केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट पर टैक्‍स बढ़ाए जाने का ऐलान कर दिया. वित्त मंत्री ने सिगरेट पर 16 फीसदी टैक्‍स लगाने की घोषणा की. सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (एनसीसीडी) को अब 16 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है. पिछले दोनों बजट में सिगरेट पर टैक्‍स में कोई कोई बदलाव नहीं किया था. सिगरेट पर टैक्‍स बढ़ाने से अब इसकी कीमतों में इजाफा हो जाएगा.

Also Read: बजट 2023: सिगरेट का कश लेना हुआ महंगा, जानें सरकार ने किन चीजों को किया सस्ता
2020 में बढ़ा था सिगरेट पर टैक्‍स

एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 के बजट में सिगरेट के आकार के आधार पर सिगरेट पर एनसीसीडी को 212 फीसदी से बढ़ाकर 388 फीसदी कर दिया गया था. इस बढ़ोतरी के बाद कम कीमत वाली सिगरेट के पैकेट का रेट 7 फीसदी तक बढ़ गया था और प्रीमियम पैकेट की कीमत में 5 फीसदी तक उछाल आया था.

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola