जीएसटी करदाताओं के लिए जीएसटीएन ने बनायी और बेहतर प्रणाली

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Aug 2020 8:39 AM

विज्ञापन

माल एवं सेवाकर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने कहा कि उसने नेटवर्क में ऐसा प्रावधान किया है जिससे कि जीएसटी करदाता को उनके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के बारे में जानकारी मिल जायेगी और वह जीएसटीआर- 9 को अधिक सुविधा के साथ भर सकेंगे. अब तक जीएसटी प्रणाली में आईटीसी की गणना आपूर्तिकर्ता की बिक्री रिटर्न जीएसटीआर- 1 के आधार पर होती रही है, लेकिन बिल के स्तर पर इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी. ऐसे में करदाता आईटीसी की गणना को लेकर सवाल उठाते रहे हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली: माल एवं सेवाकर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने कहा कि उसने नेटवर्क में ऐसा प्रावधान किया है जिससे कि जीएसटी करदाता को उनके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के बारे में जानकारी मिल जायेगी और वह जीएसटीआर- 9 को अधिक सुविधा के साथ भर सकेंगे. अब तक जीएसटी प्रणाली में आईटीसी की गणना आपूर्तिकर्ता की बिक्री रिटर्न जीएसटीआर- 1 के आधार पर होती रही है, लेकिन बिल के स्तर पर इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी. ऐसे में करदाता आईटीसी की गणना को लेकर सवाल उठाते रहे हैं.

जीएसटी के समूचे कप्यूटर नेटवर्क को चलाने वाली कंपनी जीएसटीएन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि आपूर्तिकर्ता द्वारा दर्ज प्रत्येक बीजक अथवा बिल को दिखाया जायेगा और प्रत्येक बिल के सामने उसकी गणना को दिखाने की प्रणाली को नेटवर्क में विकसित कर दिया गया है. जीएसटीएन ने जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘जीएसटीएन ने आज नेटवर्क प्रणाली में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था को चालू किया है जिसके जरिये जीएसटी करदाता को उनकी वार्षिक रिटर्न में आने वाले आईटीसी की सही स्थिति के बारे में पता चल जायेगा और इसकी मदद से वह जीएसटीआर-9 को अधिक सुविधा के साथ भर सकते हैं.

Also Read: डीलरों के लिए खुशखबरी, एमएसएमई का दर्जा देने पर विचार कर रही सरकार

वक्तव्य में कहा गया है कि इस कार्य के लिये जीएसटी पोर्टल के जीएसटीआर- 9 डैशबोर्ड में एक नई टैब ‘डानलोड अेबल-8ए डिटेल’ की शुरुआत की गई है. यह ब्योरा वित्त वर्ष 2018- 19 से उपलब्ध होगा.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola