ePaper

GST Meeting: सिनेमा हॉल में खाना-पीना हुआ सस्ता, फूड और बेवरेज पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत

Updated at : 11 Jul 2023 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
GST Meeting: सिनेमा हॉल में खाना-पीना हुआ सस्ता, फूड और बेवरेज पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, हमने निजी संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली उपग्रह प्रक्षेपण सेवाओं के लिए जीएसटी पर छूट की पेशकश की है. ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर 28% कर लगाया जाएगा और उन पर पूर्ण अंकित मूल्य पर कर लगाया जाएगा.

विज्ञापन

सिनेमा हॉल में मूवी देखते हुए खाना-पीना सभी को खासा पसंद है. अब इसका आनंद और बढ़ जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि फूड और बेवरेज पर जीएसटी दर को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला सरकार ने लिया है. इसकी घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित जीएसटी परिषद की बैठक के बाद की गयी.

सिनेमा हॉल में भोजन और पेय पदार्थों पर लगेगा 5 प्रतिशत जीएसटी

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बताया, परिषद द्वारा आज यह स्पष्ट किया गया कि सिनेमा हॉल में भोजन और पेय पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, न कि 18 प्रतिशत. बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, कच्चे/बिना तले हुए एक्सट्रूडेड स्नैक पैलेट पर जीएसटी दरें 18% से घटाकर 5% कर दी गईं. मछली में घुलनशील पेस्ट पर दरें 18% से घटकर 5% हो गई हैं. नकली जरी धागों पर दरें 12% से घटाकर 5% की गईं.

उपग्रह प्रक्षेपण सेवाओं के लिए जीएसटी पर छूट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, हमने निजी संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली उपग्रह प्रक्षेपण सेवाओं के लिए जीएसटी पर छूट की पेशकश की है. ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर 28% कर लगाया जाएगा और उन पर पूर्ण अंकित मूल्य पर कर लगाया जाएगा.

Also Read: Good News! मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज, एसी हुए सस्ते, सरकार ने घटाये GST Rates

कैंसर से संबंधित दवाएं और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं जीएसटी से बाहर

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया, आज 50वीं जीएसटी परिषद की बैठक हुई. बैठक में जीएसटी परिषद ने कैंसर से संबंधित दवाओं, दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष चिकित्सा उद्देश्यों के लिए खाद्य उत्पादों को जीएसटी कर से छूट दी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola