Ujjwala Yojana : साल में दो सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार, सीएनजी और पीएनजी की कीमत में भी राहत

Updated:
विज्ञापन
Ujjwala Yojana : साल में दो सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार, सीएनजी और पीएनजी की कीमत में भी राहत

Gujarat Election 2022 : गुजरात सरकार की तरफ से यह घोषणा उस समय की गयी है, जब गुजरात में विधानसभा चुनाव होने है. चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि दीपावली के बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी. गौर हो कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की गयी थी.

विज्ञापन

यदि आपका नाम उज्ज्वला लाभार्थियों की सूची में है तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले जनता को तोहफा दिया है. सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर लगने वाले वैट में दस प्रतिशत की कटौती तो की ही है, साथ ही उज्ज्वला योजना के 38 लाख लाभार्थियों को हर साल दो सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान भी किया है.

कितना बोझ आएगा सरकार पर

बताया जा रहा है कि संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी), पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) पर वैट में कमी और केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर साल दो मुफ्त तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर से राज्य सरकार पर 1,650 करोड़ रुपये का बोझ आ जाएगा.

गुजरात में विधानसभा चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात सरकार की तरफ से यह घोषणा उस समय की गयी है, जब गुजरात में विधानसभा चुनाव होने है. चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि दीपावली के बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी. गौर हो कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की गयी थी. इस बार प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी यानी आप भी मैदान में है. आप की ओर से कहा गया है कि वह गुजरात की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

Also Read: PM Ujjwala Yojana Online: पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स
गुजरात के मंत्री जीतू वघानी ने क्या कहा

गुजरात के मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर वैट दस प्रतिशत घटाने का काम किया है. इससे गृहिणी महिलाओं, ऑटो रिक्शा चालकों और सीएनजी से चलने वाले वाहनों का उपयोग करने वालों को मदद मिलेगी. उद्योग के सूत्रों के अनुसार, गुजरात में सीएनजी और रसोई में इस्तेमाल होने वाले पीएनजी पर वैट 15 प्रतिशत था. इस कमी के बाद अब कर की दर घटकर पांच प्रतिशत हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे सीएनजी की कीमतों में छह रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की दरों में पांच रुपये प्रति घन मीटर की कमी आएगी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola