गोल्ड बोल्ड ना रहा, चांदी चमककर भाग गई

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :13 Sep 2024 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
गोल्ड बोल्ड ना रहा, चांदी चमककर भाग गई

सर्राफा बाजार में सोना सस्ता, चांदी महंगी

Gold: कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि कॉमेक्स सोना 2,558 डॉलर प्रति औंस के साप्ताहिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, लेकिन महंगाई की रिपोर्ट जारी होने के बाद इसमें गिरावट आई. हालांकि, वायदा कारोबार में सोने की कीमत 86 रुपये बढ़कर 72,013 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

विज्ञापन

Gold: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हो गया है. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि दिल्ली में सोना गुरुवार को 250 रुपये की गिरकर के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) का आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार 13 सितंबर 2024 को सोना कमजोर होकर 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी की कीमत 2000 बढ़कर 87,000 रुपये प्रति किग्रा के स्तर को छू गई. इसके साथ ही पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमतों में 3,200 रुपये से अधिक की मजबूती आई है.

महंगाई दर की रिपोर्ट से सोना हुआ सस्ता

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि कॉमेक्स सोना 2,558 डॉलर प्रति औंस के साप्ताहिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, लेकिन महंगाई की रिपोर्ट जारी होने के बाद इसमें गिरावट आई, क्योंकि बाजार की धारणा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में मामूली कटौती की संभावना के अनुरूप समायोजित हो गई.

वायदा बाजार में सोना मजबूत

मजबूत हाजिर मांग आने से गुरुवार को सटोरियों के ताजा सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 86 रुपये बढ़कर 72,013 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का अनुबंध 86 रुपये यानी 0.12% बढ़कर 72,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसमें 14,775 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.21% बढ़कर 2,547.80 डॉलर प्रति औंस हो गया.

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में उठा-पटक, मजबूती के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, फिर हुए धड़ाम

वायदा कारोबार में चांदी चमकी

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 379 रुपये उछलकर 84,829 रुपये प्रति किलो रही. हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच प्रतिभागियों के सौदा बढ़ाये जाने से चांदी के भाव में तेजी आई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर महीने की डिलीवरी के लिए चांदी 379 रुपये यानी 0.45% की बढ़त के साथ 84,829 रुपये प्रति किलो रही. इसमें 30,156 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख चांदी 0.63% की बढ़त के साथ 29.11 डॉलर प्रति औंस रही.

इसे भी पढ़ें: महंगाई का भेदभाव: बिहार के लोगों को जमकर लूटा, तेलंगाना पर बरसाया प्यार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola