Gold Rate : एक बार फिर बढ़ी सोना की चमक, चांदी के भाव में भी उछाल, जानिए क्या रही कीमतें...

Updated at : 18 Jun 2020 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Rate : एक बार फिर बढ़ी सोना की चमक, चांदी के भाव में भी उछाल, जानिए क्या रही कीमतें...

Gold Rate Todays : गुरुवार को देश के सर्राफा बाजारों में सोना की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गयी. वहीं, चांदी के भाव में भी उछाल देखा गया. सोना की कीमत जहां 119 रुपये की बढ़त के साथ 47,496 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी, वहीं चांदी में भी 170 रुपये की वृद्धि हुई और इसका भाव उछलकर 48,360 रुपये प्रति किलो हो गया. हालांकि, बुधवार को 47,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 48,190 रुपये प्रति किलो बेची गयी थी.

वायदा बाजार में भी सोना मजबूत : मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 17 रुपये की तेजी के साथ 47,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 17 रुपये अथवा 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 47,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी, जिसमें 13,824 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आयी. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 1,736.30 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट : कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 111 रुपये की गिरावट के साथ 48,325 रुपये प्रति किग्रा रह गयी. एमसीएक्स में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 111 रुपये अथवा 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 48,325 रुपये प्रति किग्रा रह गयी, जिसमें 11,054 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Also Read: Gold Rate: सोने में निवेश करने का आपके पास सुनहरा मौका, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

इसी प्रकार चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 64 रुपये अथवा 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 49,167 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 2,152 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 17.77 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित बनी रही.

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola