इमरजेंसी की वर्षगांठ पर बिहार में सोना हुआ सस्ता, तो देश के बाकी शहरों में क्या हैं भाव?
Published by : Shailly Arya Updated At : 25 Jun 2025 9:49 AM
Gold Silver Price
Gold Silver Price: आज देश में आपातकाल के 50 साल पूरे हो गए है. इसके साथ ही बिहार में सोना के रेट गिर गए है. ऐसे में आइयें इस आर्टिकल में जानते है देश के हर शहर में क्या रेट चल रहा है.
Gold Silver Price: सोना चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. भारत में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 97,230 रुपए प्रति 10 ग्राम है, इससे पहले 98,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था. जबकि भारत में चांदी का रेट आज 105,390 रुपए प्रति 1 किलो है, इससे पहले रेट 106,710 रुपए/किलो था.
पटना में सोना चांदी की कीमत
पटना के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 1100 रुपये की गिरावट देखी गई है. 24 कैरेट सोना 98400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. जबकि चांदी की कीमत स्थिर है.
पटना ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोना 99500 रुपये से घटकर 98400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 101352 रुपये हो जाती है. जबकि बिना जीएसटी के 22 कैरेट सोना 91500 रुपये और 18 कैरेट सोना 74800 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है. चांदी 107000 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जीएसटी जोड़ने पर 110210 रुपये हो जाएगी.
UP में सोना चांदी की कीमत
यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹92,550 है. जबकि, चांदी आज ₹1,20,000 प्रति किलोग्राम है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1470 रुपये की कमी का बाद 99370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले 24 जून को इसका रेट 100840 रुपये प्रति 10 ग्राम था. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1350 रुपये के कमी के बाद 91100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इससे पहले दाम 92450 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
जयपुर में सोना चांदी की कीमत
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने के भाव में 1300 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई है, अब इसके भाव 100,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए है. चांदी की बात करें तो पिछले कई दिनों से इसके भावों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कल भी इसमें 300 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी, लेकिन आज इसमें गिरावट है. चांदी में आज 800 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, अब इसके भाव 10,9000 रुपए प्रति किलो हो गए है.
जानिए अपने शहर के 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट के रेट
| शहर | 24 कैरेट सोने का रेट | 22 कैरेट सोने का रेट | 18 कैरेट सोने का रेट |
| दिल्ली | 99,360 रुपये | 91,090 रुपये | 74,530 रुपये |
| मुंबई | 99,210 रुपये | 90,940 रुपये | 74,410 रुपये |
| चेन्नई | 99,210 रुपये | 90,940 रुपये | 74,410 रुपये |
| कोलकाता | 99,210 रुपये | 90,940 रुपये | 74,410 रुपये |
| बेंगलुरु | 99,210 रुपये | 90,940 रुपये | 74,410 रुपये |
| चंडीगढ़ | 99,360 रुपये | 91,090 रुपये | 74,530 रुपये |
| अमरावती | 99,210 रुपये | 90,940 रुपये | 74,410 रुपये |
| हैदराबाद | 99,210 रुपये | 90,940 रुपये | 74,410 रुपये |
| अहमदाबाद | 99,260 रुपये | 90,990 रुपये | 74,450 रुपये |
| भोपाल | 99,260 रुपये | 90,990 रुपये | 74,450 रुपये |
Also Read: बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रखें नजर, दे सकता है जबरदस्त फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shailly Arya
मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










