Gold- Silver Price: सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट और गिरावट की वजह

Gold- Silver Price
Gold- Silver Price: आज 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹1650 की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसका रेट ₹88,950 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 100 ग्राम 22 कैरेट सोना आज ₹16,500 सस्ता होकर ₹8,89,500 पर पहुंच गया है. गौरतलब है कि शनिवार को यही दर ₹9,06,000 थी.
Gold- Silver Price: सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीते हफ्तों में जहां सोने का दाम ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया था, वहीं अब इसमें गिरावट ने खरीदारों के लिए राहत भरी खबर दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है, और यदि आप निवेश या गहनों की खरीदारी का सोच रहे हैं तो यह एक शानदार मौका हो सकता है.
22 कैरेट सोने की कीमत में भारी गिरावट
आज 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹1650 की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसका रेट ₹88,950 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 100 ग्राम 22 कैरेट सोना आज ₹16,500 सस्ता होकर ₹8,89,500 पर पहुंच गया है. गौरतलब है कि शनिवार को यही दर ₹9,06,000 थी.
18 कैरेट गोल्ड भी हुआ सस्ता
18 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है. आज 10 ग्राम 18 कैरेट सोना ₹1,350 सस्ता होकर ₹72,780 पर आ गया है. 100 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड का रेट ₹13,500 घटकर ₹7,27,800 पर आ गया है, जबकि 1 ग्राम सोने का भाव ₹135 गिरकर अब ₹7,278 पर है.
चांदी की कीमतों में भी नरमी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है.
- 100 ग्राम चांदी का रेट आज ₹110 घटकर ₹9,790 पर आ गया है.
- 1 किलोग्राम चांदी आज ₹1,100 की गिरावट के साथ ₹97,900 पर पहुंच गई है.
- देशभर में 10 ग्राम चांदी का रेट ₹979 है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता का सकारात्मक अंत है. इस बातचीत से वैश्विक निवेशकों के मन में अस्थिरता की भावना कम हुई है, जिससे सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग घट गई है.
Also Read: Yes Bank में जापानी निवेश की बड़ी डील: SMBC ने 20% हिस्सेदारी खरीदी, शेयरों में 8.7% की छलांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










