Yes Bank Share Price: Yes Bank में जापानी निवेश की बड़ी डील: SMBC ने 20% हिस्सेदारी खरीदी, शेयरों में 8.7% की छलांग

Updated:
विज्ञापन
Yes Bank Share Price

Yes Bank Share Price

Yes Bank Share Price: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) Yes Bank में अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बेचने जा रहा है. SBI वर्तमान में Yes Bank में लगभग 24% की हिस्सेदारी रखता है, लेकिन अब वह इसमें से 13.19% हिस्सेदारी SMBC को सौंप देगा.

विज्ञापन

Yes Bank Share Price: सोमवार, 12 मई को बीएसई पर Yes Bank के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया. शुरुआती कारोबार में शेयर 8.7% चढ़कर ₹21.74 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. यह तेजी उस बड़े सौदे के बाद आई है जिसमें जापान की दिग्गज फाइनेंशियल कंपनी Sumitomo Mitsui Banking Corp (SMBC) ने Yes Bank में 20% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए डील साइन की है. यह अधिग्रहण ₹13,483 करोड़ में किया गया है, जिससे Yes Bank का मूल्यांकन करीब ₹67,411 करोड़ तक पहुंच गया है. SMBC ने ₹21.5 प्रति शेयर की दर से हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई है.

SBI बेचेगा अपनी हिस्सेदारी

इस सौदे के तहत, भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) Yes Bank में अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बेचने जा रहा है. SBI वर्तमान में Yes Bank में लगभग 24% की हिस्सेदारी रखता है, लेकिन अब वह इसमें से 13.19% हिस्सेदारी SMBC को सौंप देगा. इससे SBI की हिस्सेदारी घटकर लगभग 10.81% रह जाएगी. यह बदलाव Yes Bank में स्वामित्व की दिशा में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि SMBC के पास भविष्य में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने का रास्ता खुल सकता है.

निवेशकों का भरोसा लौटा

इस डील से बाजार में Yes Bank को लेकर सकारात्मक माहौल बन गया है. निवेशकों को उम्मीद है कि SMBC जैसी वैश्विक बैंकिंग कंपनी के आने से बैंक की गवर्नेंस, फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग मजबूत होगी. विश्लेषकों के अनुसार, यह डील न केवल बैंक की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाएगी, बल्कि इसके प्रबंधन में भी स्थिरता और पारदर्शिता लाने में मदद करेगी.

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola