Gold Rates : लगातार 6ठे दिन सस्ता हुआ सोना, कीमत पहुंची 8 महीने के निचले स्तर पर, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Rates Latest News : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.
-
गुरुवार को सोना 45,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ था बंद
-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,774 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया सोना
-
चांदी की कीमत में आई 723 रुपये की गिरावट
Gold Rates Latest News : सोना में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है और वह यह कि इसकी कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 239 रुपये टूटकर 45,568 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोना 45,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
इसके साथ ही, चांदी की कीमत भी 723 रुपये की गिरावट के साथ 67,370 रुपये प्रति किलो पर आ गई. इस बहुमूल्य धातु का पिछला बंद भाव 68,093 रुपये प्रति किलो था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
सोना की वायदा कीमतों में भी गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 126 रुपये यानी 0.27 फीसदी की हानि के साथ 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 13,987 लॉट के लिए कारोबार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में सोना 0.24 फीसदी की गिरावट दर्शाता 1,770.70 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.
चांदी का वायदा भाव भी कमजोर
कमजोर हाजिर बाजार की मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 586 रुपये की गिरावट के साथ 67,908 रुपये प्रति किलो रह गई. एमसीएक्स में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 586 रुपये यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 67,908 रुपये प्रति किलो रह गई, जिसमें 12,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 26.96 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.
Also Read: Gold Price Today : ऑल टाइम हाई से बहुत सस्ता हो चुका है सोना, खरीदने के पहले जान लें नई कीमत
Posted by : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




