Gold Rate Today : सोना खरीदने के पहले आज जान लें क्या चल रहा है भाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2022 9:40 AM
Gold Rate Today : बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. जानें आज यानी सोमवार को क्या है बाजार में सोने का भाव
Gold Rate Today : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसकी कीमत पर एक बार नजर जरूर दौड़ा लें. जी हां…सप्ताह के पहले दिन गोल्ड मार्केट खुल गया है. सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर नजर आ रहा है. भारत में सोने का भाव 52,090 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. 22 कैरेट सोने का भाव 47,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 47,750 रुपये है. यानी 10 ग्राम सोने का भाव राष्ट्रीय राजधानी में साढ़े सैंतालिस हजार के ऊपर है. वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 52,090 है. कारोबारी नगरी मुंबई की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 47,750 रुपये नजर आयी.
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई तेजी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले शुक्रवार को सोना 303 रुपये की तेजी के साथ 50,939 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से इसकी जानकारी दी गयी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 1,023 रुपये के उछाल के साथ 62,636 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,342 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
Also Read: Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने तय किया पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या है भाव
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 92 रुपये की तेजी के साथ 50,963 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोना 92 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,963 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 2,436 लॉट के लिये कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,862 रुपये प्रति औंस हो गया.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










