Gold Prices: सोने की कीमत में भारी गिरावट, घर बैठे ऐसे जानें आज क्या है भाव
Gold Prices Today: सप्ताह के पहले दिन यानी आज सुबह एमसीएक्स (MCX) पर 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 0.22 फीसदी नीचे पहुंच गया और 49,272.00 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार शुरू हुआ. घर बैठे सोने की कीमत जानने का आसान तरीका जानें
Gold-Silver Price Today: यदि आप इस नवरात्रि सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…रुपये के मुकाबले डॉलर के लगातार मजबूत होने से सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को (Gold Rate Today) सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गयी.
पीली धातु ने आज गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया. सोने की कीमतों में गिरावट की वजह से इसका भाव 6 महीने के निचले स्तर पर चल रहा है. दरअसल, सरकार ने सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की है. सरकार के इस फैसले के बाद से ही सोने की कीमत में कमी नजर आ रही है.
सप्ताह के पहले दिन यानी आज सुबह एमसीएक्स (MCX) पर 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 0.22 फीसदी नीचे पहुंच गया और 49,272.00 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार शुरू हुआ. वहीं चांदी की कीमतों में शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी नजर आयी. चांदी आज सुबह के सत्र में 0.20 फीसदी तेजी के साथ 56,832.00 रुपये प्रति/किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आयी.
Also Read: PM Kisan Samman Nidhi: जानें कब आ सकती है 12वीं किस्त, इन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे
अब बात अंतरराष्ट्रीय बाजार की करते हैं. वहां भी आज को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है. ग्लोबल मार्केट में आज सोने का भाव 0.30 फीसदी फिसल कर लगभग 1669.00 डॉलर प्रति औंस के आस-पास देखा जा रहा है. वहीं चांदी का हाजिर भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के साथ 19.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिख रही है.
यदि आप भी आज चल रहे सोने के भाव के संबंध में जानना चाहते हैं तो आइए हम आपको इसका तरीका बताते हैं. आप इन धातुओं की कीमत आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने की जरूरत है. इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक करने में सक्षम होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए