ePaper

PM Kisan Samman Nidhi: जानें कब आ सकती है 12वीं किस्‍त, इन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे

Updated at : 19 Sep 2022 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: जानें कब आ सकती है 12वीं किस्‍त, इन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे

**EDS: HANDOUT PHOTO MADE AVAILABLE FROM AICC ON TUESDAY, SEPT. 13, 2022** Thiruvananthapuram: Congress leader Rahul Gandhi walks with an elderly supporter during the party's Bharat Jodo Yatra, in Thiruvananthapuram district, Tuesday, Sept. 13, 2022. (PTI Photo)(PTI09_13_2022_000207A)

PM Kisan Yojana Date : केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस बार पैसे के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है. जानें कब तक आ सकती है योजना की 12वीं किस्‍त

विज्ञापन

PM kisan Yojan 12th installment Date: यदि आप पीएम किसान योजना की 12वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगले 15 दिनों में यानी नवरात्रि में 2000 रुपये किसानों के खातों में केंद्र की मोदी सरकार डाल सकती है. आपको बता दें कि किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिये जाते हैं.

सरकार किसानों के खातों में साल में दो-दो हजार करके तीन बार ये राशी डालती है. लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. आइए जानते हैं कि किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं.

-पीएम किसान योजना से जुड़े हुए लाभार्थियों ने यदि ई-केवाईसी नहीं करवाई, तो उनकी 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं. आपको बता दें कि ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी. हालांकि, आप ये यदि नहीं करवा पाये हैं तो अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी जाकर करवा लें.

-गौर हो कि पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं. लेकिन ऐसी बात सामने आयी है कि कई किसान अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं. यदि आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटकने के चांस हैं. साथ ही आपके नाम पर नोटिस जारी हो सकता है. ऐसे किसानों से रिकवरी भी सरकार कर रही है.

-यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं. जैसे- यदि आपने अपना नाम अंग्रेजी की जगह पर हिंदी में लिख दिया है या फिर फॉर्म में जेंडर भरना भूल गये हैं तो ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं. इसके अलावा भी कई गलतियां इसके तहत आतीं हैं.

कब आती है किस्‍त की राशी

यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अब तक 11 किस्त के पैसे मिल चुके हैं. इसलिए सभी किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने के किसी भी दिन 12वीं किस्त किसानों के पैसे खाते में आ सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola