ePaper

Gold Price Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी के दाम में जोरदार उछाल

Updated at : 27 Nov 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज.

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 640 रुपये गिरकर 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी 5,100 रुपये उछलकर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की उम्मीदों और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने में दबाव देखा गया. वहीं, चांदी लगातार तीसरे सत्र में मजबूत बनी हुई है. कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के रुझान को प्रभावित कर सकता है.

विज्ञापन

Gold Price Today: कमजोर वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजार में स्टॉकिस्ट एवं खुदरा उपभोक्ताओं की हल्की लिवाली के बीच गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 640 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ (एआईबीए) के अनुसार, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 640 रुपये गिरकर 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर बंद हुआ.

चांदी में 5100 रुपये की बड़ी छलांग

जहां सोना गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं चांदी ने जबरदस्त तेजी दिखाई. चांदी की कीमत 5,100 रुपये उछलकर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, यह लगातार तीसरा सत्र है, जब चांदी में बढ़त दर्ज की गई है.

तीन सत्रों में 13,200 रुपये की तेजी

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी कुल 13,200 रुपये महंगी हो चुकी है. सोमवार को इसकी कीमत 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी, यानी इस सप्ताह चांदी ने शानदार तेजी दिखाई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव दबाव में रहे. स्पॉट गोल्ड 5.60 डॉलर या 0.13% गिरकर 4,158.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा. वैश्विक बाजार में यह गिरावट अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा जोखिम वाले एसेट में रुचि बढ़ने के कारण देखी गई.

कमजोर वैश्विक रुख का दबाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि सोना आज सीमित दायरे में कारोबार करता रहा. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की दिशा में प्रगति की उम्मीद ने भू-राजनीतिक तनाव को कम किया है. इसी कारण बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसका असर सोने की घरेलू कीमतों पर भी पड़ा.

इसे भी पढ़ें: Income Tax Notice: आईटीआर में विदेशी संपत्ति छुपा दी है? आयकर विभाग करेगा कड़ी कार्रवाई

निवेशकों के लिए संकेत

सोने की मौजूदा कमजोरी को शॉर्ट-टर्म करेक्शन माना जा रहा है, जबकि चांदी में बनी तेजी मेटल सेक्टर में निवेशकों की बदलती रुचि की वजह से रही है. आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेत और रूस-यूक्रेन वार्ता की वास्तविक प्रगति इन दोनों की कीमतों को सीधे प्रभावित करेगी.

भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ें: Success Story: गुवाहाटी की महिला ने आर्ट ज्वेलरी बेचकर कर ली 2 करोड़ की कमाई, अब दांत काट रहे लोग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola