ePaper

Gold Price Today : अक्षय तृतीया पर सोना होने वाला है सस्ता, जानें नया भाव और जानकारों की राय

Updated at : 08 May 2021 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today : अक्षय तृतीया पर सोना होने वाला है सस्ता, जानें नया भाव और जानकारों की राय

Gold Price Today : यदि आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो एक बार इसकी कीमत (Gold Rate Today) पर नजर जरूर डाल लें. sona hua sasta,MCX, GOLD PRICE LATEST UPDATES ,silver price, Gold Silver Price, gold rate, gold price, future gold

विज्ञापन
  • अक्षय तृतीया पर सोना होगा सस्ता

  • कई राज्यों में लगे लॉकडाउन की वजह से सोने की बिक्री कम हो रही है

  • मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून गोल्ड वायदा भाव सुबह 47,654 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला

Gold Rate Today : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है…जी हां…सोने की कीमतों में आज फिर से तेजी नजर आ रही है. शुक्रवार को वायदा कारोबार की बात करें तो सोने की कीमत में 59 रुपये का उछाल आया और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून गोल्ड वायदा भाव सुबह 47,654 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. आज सुबह 10.30 बजे के आसपास MCX पर सोना 47706 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

इससे पहले मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 155 रुपये की तेजी के साथ 47,155 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 155 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,155 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

क्या कहते हैं जानकार : बाजार के जानकारों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई सहित कई राज्यों में लगे लॉकडाउन की वजह से सोने की बिक्री कम हो रही है. इसका प्रभाव यह हो रहा है कि सोने की मांग घरेलू बाजार में ना के बराबर रह गई है. लोग अपना पूरा ध्यान कोरोना से बचाव पर लगा रहे हैं. मांग में कमी की वजह से सोने की कीमत 2021 में पहली बार डिस्काउंट पर आ गये हैं.

Also Read: PM Kisan Latest News : जानें आपको कब मिलेगी आठवीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस, यदि नजर आया Rft Signed by State For 8th Installment तो…
अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज (IIFL Securities) के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता की मानें तो अक्षय तृतीया पर सोना सस्ता सोना खरीदने का अवसर आपको मिल सकता है. ऐसा कोरोना के संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से होने की उम्मीद है. इन दोनों की वजह से मांग निकलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. आगे भी मांग में गिरावट की पूरी संभावना नजर आ रही है. मांग गिरने का असर कीमत पर पडेगा ही…उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में गिरावट देखी जाएगी. अक्षय तृतीया पर सोना सस्ता हो सकता है.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola