Gold Price Tuesday : 45,000 रुपये के स्तर के करीब पहुंची सोने की कीमत, वायदा बाजार में 1,212 रुपये बढ़ा भाव

Updated at : 07 Apr 2020 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gold price

Gold price

विदेशों में गिरावट आने के बावजूद सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से स्थानीय वायदा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 1,212 रुपये बढ़कर 44,934 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेशों में गिरावट आने के बावजूद सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से स्थानीय वायदा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 1,212 रुपये बढ़कर 44,934 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी सोना 1,212 रुपये या 2.71 फीसदी की वृद्धि के साथ 44,934 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 17,041 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी तरह सोना अगस्त डिलीवरी का भाव 1,108 रुपये या 2.52 फीसदी की तेजी के साथ 44,994 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 848 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर मांग के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोना बायदा कीमतों में तेजी आयी. हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.80 फीसदी टूटकर 1,693.10 डॉलर प्रति औंस रह गयी.

इसे भी पढ़ें : Lockdown में भी सोना और चांदी की कीमतों में चमक बरकार, डिमांड और इंपोर्ट में आयी भारी गिरावट

सोना की मांग और आयात में भारी गिरावट दर्ज : कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के दौरान देश के वायदा बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है. हालांकि, इस दौरान मांग में कमी आने की वजह से सोना के आयात में करीब 73 फीसदी तक भारी गिरावट दर्ज की गयी है.

सोने की खुदरा बिक्री में भी आयी गिरावट : कारोबारियों के मुताबिक, पूरे देश में फिलहाल 14 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा. इस वजह से सोना की खुदरा बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बता दें कि दुनियाभर में भारत सोना का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. जानकारी के मुताबिक, मार्च महीने के दौरान भारत में केवल 25 टन सोना ही आयात किया गया. पिछले साल की सामान अवधि में यह 93.25 टन था.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola