Lockdown में भी सोना और चांदी की कीमतों में चमक बरकार, डिमांड और इंपोर्ट में आयी भारी गिरावट

Updated at : 06 Apr 2020 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Lockdown में भी सोना और चांदी की कीमतों में चमक बरकार, डिमांड और इंपोर्ट में आयी भारी गिरावट

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के दौरान देश के वायदा बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के दौरान देश के वायदा बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है. हालांकि, इस दौरान मांग में कमी आने की वजह से सोना के आयात में करीब 73 फीसदी तक भारी गिरावट दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें : Coronavirus Lockdown : गोल्ड प्राइस में जबरदस्त उछाल आने की संभावना, अक्षय तृतीया को ज्वेलरी बाजार में दिखेगी रौनक

सोने की खुदरा बिक्री में भी आयी गिरावट : कारोबारियों के मुताबिक, पूरे देश में फिलहाल 14 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा. इस वजह से सोना की खुदरा बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बता दें कि दुनियाभर में भारत सोना का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. जानकारी के मुताबिक, मार्च महीने के दौरान भारत में केवल 25 टन सोना ही आयात किया गया. पिछले साल की सामान अवधि में यह 93.25 टन था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में रही तेजी : सोमवार को वैश्विक बाजार में सोना और चांदी, दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली. कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी का डर सता रहा है. यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की मांग में तेजी देखने को मिल रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 फीसदी तक चढ़ी सोना की कीमत : सोमवार को सोना का हाजिर का भाव 1 फीसदी चढ़कर 1634,95 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच गया है. सोना के अलावा, प्लेटिनम और चांदी जैसे अन्य कीमती धातुओं के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार को चांदी का भाव 1 फीसदी बढ़कर 14.54 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया है. भारत में शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 1.1 फीसदी चढ़ा था, जिसके बाद यह 43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. सोमवार को महावीर जयंती की वजह से कमोडिटी बाजार बंद है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola