ePaper

Gold Price Hike: सोने के भाव में आ गई तेजी, चांदी ऑल-टाइम हाई पर, चेक करें आज का दाम

Updated at : 26 Aug 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Hike

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उछाल.

Gold Price Hike: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जबकि चांदी 3,000 रुपये उछलकर 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई. वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और रुपये की कमजोरी से दामों में यह तेजी आई है. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व से जुड़े फैसले के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की खरीद बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Gold Price Hike: वैश्विक स्तर पर मजबूत वैश्विक रुझान और रुपये की कमजोरी की वजह से मंगलवार 26 अगस्त 2024 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आ गई. इसके साथ ही, चांदी के भाव में जोरदार बढ़ोतरी के साथ ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया.. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. चांदी की कीमतें 3,000 रुपये बढ़कर 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गईं.

सोने की कीमत में 600 रुपये की तेजी

अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोने की कीमत मंगलवार को 600 रुपये बढ़कर 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. दिल्ली के बाजारों में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 500 रुपये बढ़कर 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया, जो पिछली बार 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.37% बढ़कर 3,378.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, हाजिर चांदी 0.21% गिरकर 38.48 डॉलर प्रति औंस रह गई.

चांदी के भाव में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी

इसके साथ ही, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 3,000 रुपये बढ़कर 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गईं. सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी की कीमत 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

इसे भी पढ़ें: आज आधी रात से बरसेगा ट्रंप का टैरिफ बम, निर्यात और नौकरी पर आफत

क्यों बढ़ी सोने की कीमत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को हटाने के फैसले के बाद निवेशकों द्वारा पारंपरिक सुरक्षित निवेश की तलाश के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई. इस फैसले के कारण केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं.’’ गांधी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम ने फेडरल रिजर्व के नेतृत्व पर ब्याज दरों को जल्द कम करने का अतिरिक्त दबाव डाला है.

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ से शेयर बाजार धड़ाम, जीएसटी और जियो का मिला सहारा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola