ePaper

Gold Price: सर्राफा बाजार में सस्ता हो गया सोना, गिरकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया

Updated at : 23 Jun 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price

Gold Price

Gold Price: सावन का महीना शुरू होने से पहले सोने की खरीद करने वालों के लिए सुनहरा मौका है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, चांदी की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. कमजोर आभूषण मांग और स्टॉकिस्टों की बिकवाली ने कीमतों पर दबाव बनाया. निवेशक अमेरिका-ईरान तनाव, फेड चेयरमैन की टिप्पणी और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. जून में अब तक घरेलू सोने की कीमतों में 4% की बढ़त दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Gold Price: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली की वजह से सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 160 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 99,800 रुपये पर आ गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ (आईबीजेए) के अनुसार, यह गिरावट आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण हुई है.

99.5% शुद्धता वाला सोना भी कमजोर

आईबीजेए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 150 रुपये गिरकर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले सत्र में इसका भाव 99,250 रुपये था. गिरावट के पीछे कमजोर खुदरा मांग और बाजार में सतर्कता को जिम्मेदार माना जा रहा है.

चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच चांदी की कीमत स्थिर रही. चांदी 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी रही. यह दर्शाता है कि चांदी में निवेशकों की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है.

वैश्विक बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हाजिर सोने की कीमत मामूली गिरकर 3,365.40 डॉलर प्रति औंस रह गई. हालांकि, कुछ समय के लिए यह 3,413.80 डॉलर तक भी पहुंचा था. इसके बाद गिरावट आई, क्योंकि निवेशक अमेरिका द्वारा तेहरान पर किए गए हवाई हमले के बाद ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.

निवेशक बने हुए हैं सतर्क

कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध एवीपी कायनात चैनवाला ने बताया कि बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पावेल की आगामी टिप्पणियों, जीडीपी डेटा और कोर पीसीई मुद्रास्फीति जैसे आर्थिक संकेतकों पर है. यह सभी घटनाएं वैश्विक बाजार की चाल तय करेंगी.

इसे भी पढ़ें: इजराइल-ईरान युद्ध से क्या थम जाएगा भारत का सप्लाई नेटवर्क, किन जलमार्गों से आते हैं हमारे सामान?

जून में अब तक 4% की बढ़त

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की विश्लेषक रिया सिंह के अनुसार, जून में अब तक घरेलू सोने की कीमतों में करीब 4% की बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि, वैश्विक कीमतों की तुलना में घरेलू बाजार अब भी कम रेट पर कारोबार कर रहा है, जिसका एक कारण कमजोर आभूषण मांग भी है.

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सितंबर तक चुन सकते हैं यूनिफाइड पेंशन स्कीम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola