1 जुलाई को सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जून में निवेशकों को लगा झटका, जानें वजह

Gold Price Crash
Gold Price Crash : 1 जुलाई को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जून में सोना करीब 15 हजार और चांदी 38 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। जानिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व, मजबूत डॉलर और अन्य कारणों से क्यों लगातार टूट रहे हैं सोने-चांदी के दाम.
Gold Price Crash : बुधवार, 1 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदों के बीच दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला.
एमसीएक्स पर सोना-चांदी के भाव में तेज गिरावट
शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर अगस्त वायदा सोना करीब 1% टूटकर 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. वहीं सितंबर वायदा चांदी में इससे भी बड़ी गिरावट रही और इसका भाव 2% से अधिक फिसलकर 2,23,850 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया.
जून में सोना 15 हजार और चांदी 38 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती
पूरे जून महीने के दौरान भी सोना और चांदी लगातार दबाव में रहे. एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, जून में भारत में सोने का हाजिर भाव करीब 15,100 रुपये (लगभग 10%) घटकर 1,40,864 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया. वहीं चांदी की कीमतों में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. जून में चांदी का भाव करीब 38,250 रुपये (लगभग 15%) टूटकर 30 जून को 2,25,125 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.
आखिर क्यों गिर रहे हैं सोना और चांदी?
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित सख्त मौद्रिक नीति मानी जा रही है. बाजार में उम्मीद है कि मजबूत अमेरिकी अर्थव्यवस्था और बढ़ते डॉलर के कारण फेडरल रिजर्व इस साल सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है. फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की अगली बैठक 28-29 जुलाई को प्रस्तावित है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
डॉलर की मजबूती भी बनी बड़ी वजह
अमेरिकी डॉलर में लगातार मजबूती आने से भी सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. जून के दौरान डॉलर इंडेक्स 2% से अधिक बढ़कर करीब 101.35 तक पहुंच गया. डॉलर मजबूत होने से रुपये समेत अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग कमजोर पड़ती है और कीमतों में गिरावट आती है.
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी और डॉलर मजबूत रहेगा, तब तक सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारी का अवसर भी साबित हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










