Gold-Silver Price: सस्ता सोना खरीदने का मौका! आज धम से गिरा गोल्ड का दाम, चांदी भी हुई नरम, जानें आज का भाव

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 17 Jan 2024 8:56 AM

विज्ञापन

बाजार में महंगा हुआ सोना. फाइल फोटा

Gold-Silver Price Today: खरमास के खत्म होते ही सोने चांदी की कीमत में अचानक से तेजी देखने को मिली थी. हालांकि, आज दाम में थोड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: खरमास के खत्म होते ही सोने चांदी की कीमत में अचानक से तेजी देखने को मिली थी. हालांकि, आज दाम में थोड़ी राहत मिली है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 110 रुपये की गिरावट आई. इसके बाद, दस ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,330 हो गया. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये फिसल गई. इसके बाद, दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,050 रुपये हो गयी. मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 63,330 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,480 रुपये, बेंगलुरु में 63,330 रुपये और चेन्नई में 63,820 रुपये है. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 58,050 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,200 रुपये, बेंगलुरु में 58,050 रुपये और चेन्नई में 58,500 रुपये रहा है. आज चांदी की कीमत में 300 रुपये की गिरावट आई है. इसके बाद, दिल्ली और मुंबई में एक किलो चांदी की कीमत 76,500 रुपये हो गयी. हालांकि, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 78,000 रुपये पर बिक रहा है.

Also Read: Silver Investment: 2023 में शेयर बाजार से ज्यादा चांदी ने दिया रिटर्न, तेजी का निवेशकों मिला फायदा

कमजोर हाजिर मांग से सोने-चांदी के वायदा कीमतों में आयी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सोने की कीमत 104 रुपये की गिरावट के साथ 62,455 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 104 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,455 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 9,004 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,052.10 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी की कीमत 223 रुपये की गिरावट के साथ 72,404 रुपये प्रति किग्रा रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 223 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,404 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 22,495 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 23.33 डॉलर प्रति औंस लगभग अपरिवर्तित रही.

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

सोने की शुद्धता कैसे जांचे

सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने के ज्वेलरी पर कराट मान दिखाता है, जो उसके पुरितत्व को दर्शाता है. 24 कैरट सोना पूरी तरह से शुद्ध है. कम कराट के सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण हो सकता है. साथ ही, सोने की प्रतिस्थानकता मान दर्शक (Specific Gravity Tester) का उपयोग करके किया जा सकता है. यह उपकरण सोने के वजन और आपके द्वारा प्रदान किए गए वजन के बीच का अनुपात मापता है, जिससे आप पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. अधिकांश देशों में, सोने की जेवलरी पर एक स्टैम्प होता है जिससे आप उसके कैरेट और पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप विशेष सोने की परीक्षण की किट खरीद सकते हैं, जिसमें रहित-सोने की पहचान के लिए विभिन्न परीक्षण उपकरण शामिल होते हैं. यदि आप सोने की शुद्धता में संदेह करते हैं, तो आप किसी स्थानीय सोने के निगम या प्रमाणित जेवलर से सलाह ले सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola