Gold-Silver Price: सोना खरीदने का बेहतरीन मौका, फिर टूट गए दाम, रेट जानकर दौड़ पडेंगे आप

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 12 Jan 2024 9:10 AM

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: खरमास खत्म होने से पहले सोने-चांदी में गिरावट का दौर जारी है. आज फिर से सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: खरमास खत्म होने से पहले सोने-चांदी में गिरावट का दौर जारी है. आज फिर से सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 120 रुपये की गिरावट आई. इसके बाद, दस ग्राम सोने की कीमत 62,830 रुपये हो गयी. वहीं, दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये फिसल 57,600 रुपये पर पहुंच गयी. मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 62,830 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,980 रुपये, बेंगलुरु में 62,830 रुपये और चेन्नई में 63,380 रुपये रही है. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 57,600 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,750 रुपये, बेंगलुरु में 57,600 रुपये और चेन्नई में 58,100 रुपये हो गयी है. चांदी की कीमत अपरिवर्तित रही है. आज दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी फिलहाल 76,000 रुपये पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 77,500 रुपये पर कारोबार कर रही है.

Also Read: Silver Investment: 2023 में शेयर बाजार से ज्यादा चांदी ने दिया रिटर्न, तेजी का निवेशकों मिला फायदा

सोना-चांदी की वायदा कीमतों में आयी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 173 रुपये की तेजी के साथ 62,169 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 173 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,169 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 9,777 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,035.10 डॉलर प्रति औंस हो गया. वहीं, मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 139 रुपये की तेजी के साथ 72,108 रुपये प्रति किग्रा हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 139 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,108 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 24,956 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

सोने की शुद्धता कैसे जांचे

सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने के ज्वेलरी पर कराट मान दिखाता है, जो उसके पुरितत्व को दर्शाता है. 24 कैरट सोना पूरी तरह से शुद्ध है. कम कराट के सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण हो सकता है. साथ ही, सोने की प्रतिस्थानकता मान दर्शक (Specific Gravity Tester) का उपयोग करके किया जा सकता है. यह उपकरण सोने के वजन और आपके द्वारा प्रदान किए गए वजन के बीच का अनुपात मापता है, जिससे आप पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. अधिकांश देशों में, सोने की जेवलरी पर एक स्टैम्प होता है जिससे आप उसके कैरेट और पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप विशेष सोने की परीक्षण की किट खरीद सकते हैं, जिसमें रहित-सोने की पहचान के लिए विभिन्न परीक्षण उपकरण शामिल होते हैं. यदि आप सोने की शुद्धता में संदेह करते हैं, तो आप किसी स्थानीय सोने के निगम या प्रमाणित जेवलर से सलाह ले सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola