ePaper

Free VIP Number: VIP मोबाइल नंबर फ्री में पाने का तरीका अब और आसान, ऐसे करें अप्लाई

Updated at : 09 Sep 2022 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
DoT News

DoT News

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को ऐसे मोबाइल नंबर की सुविधा देने जा रहा है, जो हर किसी को आसानी से याद हो सके. वोडाफोन आइडिया के अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वीआईपी नंबर प्रीपेड और पोस्डपेड दोनों में उपलब्ध है.

विज्ञापन

मोबाइल नंबर आसानी से याद हो सके, ये सभी चाहते हैं. लेकिन इसे हासिल करना काफी मुश्लिक होता है. सैकड़ों के बीच किसी एक या दो लोगों के मोबाइल नंबर ऐसे होते हैं, जिन्हें आप एक बार सुनकर बीना लिखे याद कर लेते हैं. हालांकि सरलता से याद होने वाले मोबाइल नंबर, वीआईपी की सूची में आते हैं. ऐसे वीआईपी नंबर हर किसी को मिलना संभव नहीं होता. इस खबर में हम आपको एक आसान तरिका बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप भी वीआईपी नंबर आसानी से खरीद सकते हैं.

वीआईपी नंबर हासिल करने के लिए सामान्य नंबर से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इसके अलावा वीआईपी नंबर को बाजार में लाने के लिए SIM कंपनी कई बार नीलामी तक करती हैं. भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का नाम इस सूची में पहले स्थान पर है. अन्य कंपनियों की बात करें, तो ऑफर के माध्यम से ये वीआईपी नंबर को बेंचती है, जिससे हर किसी को खरीदना संभव नंही है. आईए जानते हैं, आप फ्री में या कम पैसों में कैसे वीआईपी नंबर हासिल कर सकते हैं.

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को ऐसे मोबाइल नंबर की सुविधा देने जा रहा है, जो हर किसी को आसानी से याद हो सके. वोडाफोन आइडिया के अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वीआईपी नंबर प्रीपेड और पोस्डपेड दोनों में उपलब्ध है. आप घर बैठे इसे आसानी से प्राप्त कर सकेत हैं.

VI के अधिकारिक वेबसाइट में जाकर आपको न्यू कनेक्शन के कैटेगरी का ऑप्शन मिलेगा. यहां आपको फैंसी नंबर कैटेगरी पर क्लिक करना है. अब आप नए पेज पर पहुंचेंगे, जहां आपसे प्रीपेड और पोस्टपेड में किसी एक पर क्लिक करना है. यहां कंपनी आपसे कुछ जानकारी मांगेगी, जिसमें आपको आपना PIN CODE, घर का पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना है. इसके बाद आपको वो नंबर सर्च करना है जिसे आप खरीदना चाहते हैं. अगर आप अन्य किसी नंबर को फ्री में लेना चाहते हैं तो, यहां आप फ्री लिस्ट के ऑप्शन को चुन सकते हैं.

यहां आपको फ्री अथवा प्रीमियम नंबर में से किसी एक को चुनना होगा. बता दें कि प्रीमियम नंबर हासिल करने के लिए आपको 500 रुपये भरने होंगे. इससे पहेल आप एक नजर फ्री नंबर की सूची पर डाल लें, क्योकि आपको वहां भी वीआईपी नंबर मिल सकते हैं.

इसके अंतिम चरण की बात करें, तो आप एक दफा सरसरी नजर से देख लें, आपने जो नंबर या अपना पता दर्ज किया है वह कहीं गलत तो नहीं है. क्योकि कंपनी आपके दिए पते पर ही SIM को डिलीवर करेगी.

Also Read: New SIM Card Rule: सिम कार्ड के बदले नियम, जानिए मोबाइल यूजर्स पर क्या होगा असर

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola