Lockdown में अपने PF खाते से तीन महीने का वेतन निकालने के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया...

Updated at : 06 Apr 2020 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Lockdown में अपने PF खाते से तीन महीने का वेतन निकालने के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया...

देश में फैले कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के दौरान अगर आपको आर्थिक परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है और अगर आप नौकरी-पेशा हैं, तो आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि (PF) खाते से तीन महीने का वेतन निकाल सकते हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में फैले कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के दौरान अगर आपको आर्थिक परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है और अगर आप नौकरी-पेशा हैं, तो आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि (PF) खाते से तीन महीने का वेतन निकाल सकते हैं. लॉकडाउन के दौरान लोगों को संभावित दिक्कतों से उबारने के लिए वित्त मंत्री ने पहले ही राहत पैकेज की घोषणा कर दी थी, जिसमें पीएफ खातों से तीन महीने के वेतन निकालने की भी सुविधा प्रदान की गयी है. अब सवाल यह भी पैदा होता है कि आखिर आप अपने पीएफ खाते से किस प्रक्रिया को अपनाकर तीन महीने का वेतन निकाल सकते हैं? …तो आइए, हम आपको बताते हैं कि आप किस प्रक्रिया को अपनाकर अपने पीएफ खाते से रकम की निकासी कर सकते हैं…

इसे भी पढ़ें : पीएफ‍ निकासी के नये नियम, अब मकान और पढ़ाई के लिए भी निकासी संभव

ईपीएफओ के वेबसाइट को करें सर्च
undefined

पीएफ खाते से तीन महीने का अग्रिम वेतन निकालने के लिए आपको सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की वेबवाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाना होगा. यहां आपको सर्विस (Service) टैब पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको सबटैब For Employees पर जाना है. यहां जाते ही एक नया पेज खुलेगा. यहां पर Service के तहत आपको कई विकल्प मिलेंगे. इनमें आपको Member UAN/Online Service (OCS/OTCP) क्लिक करना है. इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा. वहां आपको NEW हाइलाइटेड दिखेगा. उसका विस्तृत ब्योरा जानने के लिए आप क्लिक कर सकते हैं.

अपने खाते से आप कितनी राशि निकाल सकते हैं
undefined

कोरोना वायरस संकट में आपको इस फॉर्म को पढ़ना जरूरी है. इसमें आपको सारी जानकारी मिलेगी. सबसे पहले समझें कि आप PF खाते से 3 महीने की सैलरी के बराबर रकम निकालने के पात्र हैं भी या नहीं. ऑनलाइन क्लेम के लिए UAN एक्टिवेटेड होना जरूरी है. दूसरा, आपका वेरिफाइड आधार UAN के साथ लिंक्ड होना जरूरी है और तीसरा यह कि IFSC कोड के साथ बैंक खाता UAN के साथ सीडेड होना चाहिए.

ऑनलाइन अग्रिम वेतन के लिए यहां पर करें क्लिक
undefined
undefined
undefined

अब आपको तीन महीने के अग्रिम वेतन के लिए इस फॉर्म में दर्ज https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर लॉगइन करना होगा. इसके बाद Online Services पर क्लिक करें. इसके तहत Claim(Form-31,19,10C & 10D) पर जाएं. अपने बैंक अकाउंट नंबर के आखिरी 4 डिजिट डालकर वेरिफाई करें. इसके बाद ‘Proceed for Online Claim’ पर क्लिक करें. इसका सारा ब्योरा आपको इस फॉर्म में मिल जायेगा और इन्हें पढ़ने-समझने के बाद आप फॉर्म भरना शुरू करें.

undefined
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola