Financial Tips: Emergency Fund से लेकर रिटायरमेंट तक, आज से ही अपनाएं ये 5 स्मार्ट मनी हैबिट्स

Fincial Tips
Financial Tips: बढ़ती महंगाई, आर्थिक अनिश्चितता और आपात स्थितियों से निपटने के लिए फाइनेंशियल रूप से तैयार रहना जरूरी है. इस लेख में निवेश, बीमा, ईएमआई, रिटायरमेंट और GDP से जुड़े 5 आसान नियमों के जरिए मजबूत वित्तीय प्लानिंग की व्यावहारिक टिप्स दी गई हैं.
Financial Tips: समय के साथ बढ़ती महंगाई, अस्थिर अर्थव्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों का सामना करने के लिए हमारा वित्तीय रूप से सक्षम होना बेहद जरूरी है. इसके लिए आपके पास बैंक अकाउंट या निवेश के जरिए पर्याप्त फंड होना चाहिए. ऐसा करने के लिए आप इन 5 नियमों का पालन कर सकते हैं.
6 साल में दोगुना हो जाएगा निवेश
72 का नियम वित्तीय दुनिया में एक आसान सूत्र है जिससे वार्षिक ब्याज दर ज्ञात होने पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कोई निवेश कितने समय में दोगुना हो जाएगा. उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपको किसी निवेश पर 12% वार्षिक ब्याज मिल रहा है, तो 72 को 12 से भाग देने पर 6 आता है. मतलब 12% ब्याज दर पर आपका पैसा 6 साल में दोगुना हो जाएगा.
जानिए कितने सालों में दोगुनी होगी देश की अर्थव्यवस्था
70 का नियम भी ठीक 72 के नियम जैसा है. इसका उपयोग आमतौर पर यह जानने के लिए किया जाता है कि GDP जैसी किसी चीज की वृद्धि दर क्या होगी. उदाहरण के लिए, अगर किसी देश की GDP वृद्धि दर 5% है, तो 70 को 5 से भाग देने पर 14 आता है. यानी 5% वार्षिक वृद्धि दर से उस देश की अर्थव्यवस्था लगभग 14 वर्षों में दोगुनी हो जाएगी.
क्रेडिट कार्ड डेब्ट का रखें ध्यान
40% EMI नियम के अनुसार, आपकी मासिक आय का 40% से अधिक लोन और क्रेडिट कार्ड की ईएमआई पर खर्च नहीं होना चाहिए. यह नियम डेब्ट प्रबंधन और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है. उदाहरण के लिए, यदि आपकी मासिक आय ₹50,000 है, तो आपके सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की कुल ईएमआई ₹20,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए. यदि आपके पास ₹15,000 की ईएमआई वाला लोन और ₹5,000 की अन्य ईएमआई है, तो आप 40% नियम का सही से पालन कर रहे हैं.
मृत्यु के बाद परिवार का रखें ध्यान
जीवन बीमा की पॉलिसी आपकी मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है. नियम के अनुसार, बीमा राशि आपकी सालाना आय का कम से कम 20 गुना होनी चाहिए. उदाहरण के लिए, यदि आपकी सालाना आय ₹4 लाख है, तो आपको ₹80 लाख का जीवन बीमा जरूर लेना चाहिए.
रिटायरमेंट के बाद पाएं फाइनेंशियल फ्रीडम
रिटायरमेंट के बाद वित्तीय स्वतंत्रता पाने के लिए आपके पास सालाना खर्च का कम से कम 25 गुना फंड होना चाहिए. मान लीजिए आपकी उम्र 60 साल है और रिटायरमेंट के बाद सालाना खर्च ₹6 लाख है, तो आपके पास ₹1.5 करोड़ का फंड होना चाहिए. इस राशि का 50% सुनिश्चित रिटर्न वाली योजनाओं में और बाकी हिस्सा इक्विटी में निवेश करें.
(इस खबर को साक्षी सिन्हा ने तैयार किया है. वे प्रभात खबर के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं)
Also Read : Virat Kohli Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘किंग कोहली’ टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










