Festival Holidays Latest News : नवंबर में है बंपर छुट्टी, चेक कर लें पूरे महीने कितने दिन बंद रहेंगे देश में बैंक
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Nov 2020 10:23 AM
Benk Close
Festival Holidays, Banks Holidays, Banks Close : नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है और त्योहारी सीजन के दौरान इस महीने में भरपूर सरकारी अवकाश भी है. इसी महीने में दिवाली, भैया दूज, छठ और गुरु नानक जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार है. इसलिए यह जाहिर सी बात है कि इस नवंबर के महीने में त्योहारों का भरपूर अवकाश होने की वजह से देश के बैंक भी बंद रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस महीने में किस-किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे...
Festival Holidays, Banks Holidays, Banks Close : नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है और त्योहारी सीजन के दौरान इस महीने में भरपूर सरकारी अवकाश भी है. इसी महीने में दिवाली, भैया दूज, छठ और गुरु नानक जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार है. इसलिए यह जाहिर सी बात है कि इस नवंबर के महीने में त्योहारों का भरपूर अवकाश होने की वजह से देश के बैंक भी बंद रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस महीने में किस-किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे…
नवंबर में 15 दिन बैंक बंद
-
महीने के पहले दिन यानी 1 नवंबर की शुरुआत रविवार के अवकाश के साथ हुई. रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से देश के बैंक बंद रहते हैं.
-
इसके बाद 8 नवंबर को रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
-
नवंबर के दूसरे हफ्ते में 13 नवंबर को वांगाला पर्व की वजह से शिलॉन्ग के बैंक बंद रहेंगे.
-
14 नवंबर को पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) के दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे.
-
15 नवंबर को रविवार होने की वजह से सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
-
16 नवंबर को भैया दूज मनाया जाएगा, जिसकी वजह से अधिकतर राज्यों में बैंकों के कामकाज नहीं होंगे.
-
17 और 18 नवंबर को सिक्किम में बैंकों के कामकाज पर असर पड़ सकता है. दरअसल, यहां 16 से 18 नवंबर तक दिवाली मनाई जाएगी.
-
20 और 21 नवंबर को छठ पर्व की वजह से बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
-
22 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
-
23 नवंबर को शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.
-
28 नवंबर महीने का चौथा शनिवार रहने की वजह से अधिकतर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
-
29 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
-
30 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा है. इस दिन भी अधिकतर राज्यों के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










