Elon Musk Tips: एलन मस्क की 6 आदतें, जो बना सकती हैं आपको भी रॉकेट वाले आदमी

Updated:
विज्ञापन
Elon Musk

Elon Musk Tips: अगर आप ज़िंदगी में सफल, अमीर और फेमस बनना चाहते हैं, तो एलन मस्क की ये 6 आदतें आपकी सोच और काम करने का तरीका बदल सकती हैं.

विज्ञापन

Elon Musk Tips: अगर आप ज़िंदगी में सफल, अमीर और फेमस बनना चाहते हैं, तो एलन मस्क की ये 6 आदतें आपकी सोच और काम करने का तरीका बदल सकती हैं. एलन मस्क, जो Tesla, SpaceX और Neuralink जैसे क्रांतिकारी स्टार्टअप्स के पीछे थे , उनकी सफलता का राज सिर्फ उनका विजन नहीं, बल्कि उनका डेडिकेशन और डेली रूटीन भी है. आइए जानते हैं एलन मस्क की 6 ऐसी आदतें जिन्हें अपनाकर आप भी अपने गोल्स के और करीब पहुंच सकते हैं.

सुबह की अहमियत और नींद की वैल्यू

एलन मस्क हर दिन करीब 6 घंटे की नींद लेते हैं और सुबह 7 बजे उठते हैं. उनका मानना है कि अच्छी नींद से दिमाग तेज चलता है. सुबह का नहाना उनके लिए सिर्फ फ्रेश होने का नहीं, बल्कि नई आइडियाज लाने का टाइम होता है.

टाइम की वैल्यू और 5-मिनट प्लानिंग

मस्क अपने दिन को 5-5 मिनट के स्लॉट्स में प्लान करते हैं. हफ्ते में 80 से 100 घंटे तक काम करना उनकी आदत है. वो फालतू मीटिंग्स और कामों से दूर रहते हैं, और सीधे उस काम पर फोकस करते हैं जिससे सबसे ज्यादा असर पड़ता है.

पढ़ने की आदत

एलन मस्क बचपन से ही जबरदस्त रीडर रहे हैं. उन्होंने रॉकेट साइंस तक किताबें पढ़-पढ़कर सीखी. उनका मानना है कि हर नई चीज की शुरुआत किताबों से हो सकती है.

रिस्क लेने से मत डरिए

SpaceX और Tesla में उन्होंने अपनी सारी कमाई झोंक दी थी. कई बार फेल हुए, लेकिन हार नहीं मानी. उनके लिए फेल होना सीखने का हिस्सा है, ना कि रुकने की वजह.

‘सिग्नल’ पर फोकस, ‘नॉइज’ से दूरी

मस्क कहते हैं – वही काम करो जिसका सीधा असर पड़े. चीजो को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने या दिखावे में वक्त जाया मत करो. असली काम पर फोकस करो, तभी रिजल्ट मिलेगा.

टैलेंटेड लोगों के साथ काम करो

एलन मस्क हमेशा अपने से बेहतर और पैशनेट लोगों को अपनी टीम में रखना पसंद करते हैं. उनका मानना है कि विजन तभी पूरा होता है जब टीम में हर इंसान अपना 100% दे. तो अगर आप भी सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचना चाहते हैं, तो इन 6 आदतों को आज से अपनी जिदगी में शामिल कीजिए.

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं मालिक है सुनील गावस्कर, विनोद कांबली के लिए मसीहा बनकर आए

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola