50 लाख से ज्यादा परिवारों का घटा बिजली बिल, जानिए इसके पीछे की वजह
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (Photo: X)
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. इस योजना के तहत अब तक देशभर के 50.06 लाख से अधिक परिवारों के घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं.
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से लाखों परिवारों को स्वच्छ और सस्ती बिजली मिल रही है, बिजली के बिल में कमी आ रही है और वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं. यह उपलब्धि देश में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और हरित ऊर्जा को अपनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की बड़ी सफलता मानी जा रही है.
अब हर छह दिन में करीब एक लाख नए परिवार जुड़ रहे हैं रूफटॉप सोलर से
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना ने शुरू होने के महज दो साल से कुछ अधिक समय में बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के अनुसार, 75,021 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना के तहत अब हर छह दिन में करीब एक लाख नए परिवार रूफटॉप सोलर से जुड़ रहे हैं. यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते रूफटॉप सोलर कार्यक्रमों में गिना जा रहा है.
इसकी रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 साल में जहां 7.94 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगे थे, वहीं इस योजना के तहत दो साल से थोड़ा अधिक समय में 50 लाख से ज्यादा परिवार इसका लाभ उठा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने अधिकारियों को दिया 100 उपभोक्ता जोड़ने का लक्ष्य
अकेले जुलाई 2026 में 5.06 लाख परिवारों के घरों में लगाए गए रूफटॉप सोलर
MNRE के अनुसार, पिछले नौ महीनों में रूफटॉप सोलर लगाने की रफ्तार 3.2 गुना बढ़ गई है. अक्टूबर 2025 में जहां रोजाना औसतन 5,038 इंस्टॉलेशन हो रहे थे, वहीं जुलाई 2026 में यह संख्या बढ़कर करीब 16,328 प्रतिदिन पहुंच गई. अकेले जुलाई 2026 में 5.06 लाख परिवारों के घरों में रूफटॉप सोलर लगाए गए, जो योजना शुरू होने के बाद का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड है. अब तक इस योजना के तहत 14.8 गीगावॉट रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










