Corona Vaccine Update : भारत के इन इलाकों में ड्रोन से होगी कोरोना वैक्सीन की सप्लाई? DGCA के एक फैसले से लाखों लोगों को मिल सकती है राहत !
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jan 2021 8:21 PM
Varanasi: A team of officials wearing protective suits use a drone to sanitize a locality during the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, in Varanasi, Saturday. April 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-04-2020_000022B)
drones to supply corona vaccine : कोरोना वैक्सीन और ड्राई रन की लगातार चल रहे प्रयासों के बीच वैक्सीन वितरण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामनै आ रही है. DGCA के एक फैसले के बाद माना जा रहा है कि कि देश के सुदूर इलाकों में कोरोना वैक्सीन ड्रोन से पहुंचाया जा सकता है. बता दें कि डीजीसीए ने इसके लिए ड्रोनटेक कंपनी को ई-कॉमर्स पार्सल की अनुमति दी है. यह कंपनी मेडिकल सामानों का पार्सल कर सकती है.
Corona Vaccine Update : कोरोना वैक्सीन और ड्राई रन की लगातार चल रहे प्रयासों के बीच वैक्सीन वितरण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामनै आ रही है. DGCA के एक फैसले के बाद माना जा रहा है कि कि देश के सुदूर इलाकों में कोरोना वैक्सीन ड्रोन से पहुंचाया जा सकता है. बता दें कि डीजीसीए ने इसके लिए ड्रोनटेक कंपनी को ई-कॉमर्स पार्सल की अनुमति दी है. यह कंपनी मेडिकल सामानों का पार्सल कर सकती है. कंपनी इससे पहले तेलंगाना में भी इस तरहा का प्लान तैयार किया है.
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में डीजीसीए ने Swiggy और skylark को BYLOss की इजाजत दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही ड्रोन (Drone) के जरिए कोरोना वैक्सीन डिलीवरी भी किया जा सकता है. हालांकि इस प्रोसेस को पूरा होने में अभी समय लग सकता है.
#AwaazStory | आने वाले दिनों में #Pizza से लेकर #Vaccine तक की डिलीवरी #drone से हो सकती है। इसके लिए कुछ कंपनियों को @MoCA_GoI से इजाजत दी गई है। पूरी खबर जानिए @rohan18april से | pic.twitter.com/zsGCyugoM0
— CNBC-AWAAZ (@CNBC_Awaaz) January 8, 2021
क्यों लगाया जा रहा है अनुमान- ड्रोन से कोरोना की डिलीवरी का अनुमान डीजीसीए के एक फैसले के बाद लगाया जाने लगा है. डीजीसीए ने प्रयोग के लिए सात कंपनियों को ड्रोन के जरिए ई-कॉमर्स पार्सल करने की अनुमति दी है. इन्हीं कंपनियों में मारूत ड्रोनटेक को भी ये मौका मिला है, जिसके बाद माना जा रहा है कि कोरोना का वैक्सीन भी पिछड़े इलाकों में ड्रोन के जरिए ही भेजा जाए.
इन कामों के लिए मांगी इजाजत- इधर, कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने नेजल वैक्सीन के ट्रायल की इजाजत मांगी है. कंपनी ने नेजल वैक्सीन के ट्रायल को लेकर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से इजाजत मांगी है. अगर ट्रायल में नेजल वैक्सीन को सफलता मिलने पर कोरोना के खिलाफ जारी जंग में बड़ी सफलता हासिल होगी.
11 जनवरी को पीएम करेंगे मुख्यमंत्रियों संग बैठक– बता दें कि कोरोना वैक्सीन और ड्राई रन के कार्यों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के सीएम संग बातचीत करेंगे. इस बैठक में कोरोना की तैयारियों पर भी चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक इमरजेंसी वैक्सीन सुविधा शुरू हो जाए.
Posted by : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










