₹2,100 हर महीने, लेकिन सबको नहीं… लाडो लक्ष्मी योजना के नए नियम जान लें

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: बीजेपी ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को ₹2,100 महीने दिए जाएंगे. उस वक्त अनुमान था कि करीब 80 लाख महिलाएं इसका लाभ लेंगी.
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: 1 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़े बदलावों को मंजूरी दी गई. अब यह योजना सिर्फ आय के आधार पर नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और सेहत से भी जुड़ गई है. अब जिन महिलाओं के बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं या जिनकी सेहत में सुधार होता है, उन्हें भी इस योजना का फायदा मिलेगा.
₹2,100 कैसे मिलेंगे?
- अब महिलाओं को मिलने वाले ₹2,100 दो हिस्सों में दिए जाएंगे.
- ₹1,100 रुपये सीधे महिला के बैंक खाते में.
- ₹1,000 रुपये सरकार FD/RD में जमा करेगी, जो कुछ समय बाद ब्याज के साथ मिलेंगे.
सरकार बताएगी कि यह जमा राशि कब खाते में आएगी, लेकिन यह अवधि 5 साल से ज्यादा नहीं होगी.अगर किसी महिला की असमय मृत्यु हो जाती है, तो यह पैसा सीधे उसके नॉमिनी को मिल जाएगा.
योजना में अब क्या-क्या नए बदलाव हुए हैं?
- अब ₹1.80 लाख सालाना आय तक के परिवारों की महिलाएं भी इस योजना के दायरे में आएंगी
जिन परिवारों की आय ₹1.80 लाख से कम है और उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, अगर वे
10वीं या 12वीं में 80% से ज्यादा अंक लाते हैं, तो उनकी मां को योजना का लाभ मिलेगा.
निपुण मिशन के तहत कक्षा 1 से 4 तक जरूरी पढ़ाई का स्तर हासिल करने वाले बच्चों की माताएं भी पात्र होंगी - अगर कोई बच्चा पहले कुपोषित या एनीमिया से पीड़ित था और अब पूरी तरह स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो उसकी मां को भी ₹2,100 मिलेंगे.
- कुल राशि में से ₹1,100 तुरंत मिलेंगे और ₹1,000 एफडी में भविष्य के लिए जमा होंगे.
पहले भी सरकार बदल चुकी है नियम
बीजेपी ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को ₹2,100 महीने दिए जाएंगे. उस वक्त अनुमान था कि करीब 80 लाख महिलाएं इसका लाभ लेंगी. लेकिन 15 सितंबर 2025 को जब योजना की अधिसूचना जारी हुई, तो शर्तें कड़ी कर दी गईं.
- न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर 23 साल कर दी गई.
- परिवार की सालाना आय सीमा ₹1 लाख तय कर दी गई.
- महिला का हरियाणा का स्थायी निवासी होना या कम से कम 15 साल से राज्य में रहना जरूरी कर दिया गया.
- सरकारी नौकरी करने वाली या विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन पाने वाली महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया.
नतीजा क्या निकला?
इन शर्तों की वजह से योजना के दायरे में आने वाली महिलाओं की संख्या 80 लाख से घटकर करीब 20 लाख रह गई. जब नवंबर 2025 में पहली किस्त जारी हुई, तो सिर्फ 5 लाख 22 हजार महिलाओं को ही पैसा मिला. 1 जनवरी 2026 तक भी सिर्फ 10 लाख महिलाओं ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है, जो हरियाणा की वयस्क महिला आबादी का लगभग 10% ही है.
Also Read: पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें किसानों के खाते में ₹2,000 कब आएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










