ePaper

DA Hike Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ते को लेकर आयी यह खबर

Updated at : 15 Mar 2023 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
DA Hike Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ते को लेकर आयी यह खबर

DA hike news देश के लाखों पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा. महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ-साथ महंगाई राहत (DR Hike) में भी उन्हें 4% का इजाफा किया गया है.मतलब पेंशनर्स को भी 42% की दर से अब महंगाई राहत का भुगतान होगा.

विज्ञापन

DA Hike Latest News 2023: यदि आप केंद्र सरकार के अधीन काम करते हैं यानी की आप केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट (Union cabinet) की बैठक में महंगाई भत्ते (DA Hike)में बढ़ोतरी को मंजूरी देने का काम कर सकती है.

खबरों की मानें तो महंगाई भत्ते (Dearness allowance) पर इस बार मोदी सरकार ने 4% की बढ़ोतरी की है. बुधवार को बैठक होने वाली है जिसके बाद डीए का ऐलान किया जा सकता है. 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ने पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 42% हो जाएगा.

कितना बढ़ेगा डीए

यहां चर्चा कर दें कि AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है. महंगाई भत्ते को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से दिया जा सकता है. वर्तमान में कर्मचारियों को 38% ही महंगाई भत्ता मिल रहा है. गौर हो कि डीए में बढ़ोत्तरी का एलान पहले होली तक होना था. लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार करने के बाद भी अच्छी खबर नहीं मिली.

एरियर ऐसे मिलेगा

खबरों की मानें तो वित्त मंत्रालय इसे नोटिफाई करेगा. नोटिफिकेशन जारी होते ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा शुरू हो जाएगा. मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं, उसके अनुसार, मार्च की सैलरी में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान होने की संभावना है. कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर (DA Arrear) मिल सकता है. पे-बैंड तीन पर कुल बढ़ोतरी 720 रुपये प्रति महीना होनी है. मतलब जनवरी और फरवरी का 720X2=1440 रुपये का एरियर भी उनको मिलेगा.

पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

यदि मोदी सरकार ऐलान करती है तो देश के लाखों पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा. महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ-साथ महंगाई राहत (DR Hike) में भी उन्हें 4% का इजाफा किया जा सकता है. इसका मतलब पेंशनर्स को भी 42% की दर से अब महंगाई राहत का भुगतान केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा. मोदी सरकार (Modi Government) ने 7वें वेतन आयोग (7th Pay commission) के तहत कर्मचारी और पेंशनर्स का पैसा बढ़ाने का काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola