पुरानी कंपनी ने ठुकराई सैलरी बढ़ाने की मांग, अब उसी काम के लिए रखे दो नए लोग, Reddit पर पोस्ट वायरल
Symbolic Images
Corporate Reality: 11 साल की वफादारी और भारी वर्कलोड के बदले जब कंपनी ने सिर्फ 10% हाइक दिया, तो कर्मचारी ने इस्तीफा दे दिया. आज उसी काम के लिए कंपनी दो लोगों को डबल सैलरी पर रख रही है. यह कहानी सिखाती है कि बर्नआउट को अनदेखा करना कंपनियों को बहुत महंगा पड़ता है.
Corporate Reality: आज के दौर में ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ सिर्फ एक शब्द बनकर रह गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी कंपनी के प्रति बहुत वफादार होते हैं. कई बार कंपनियां अपने सबसे मेहनती कर्मचारियों को ‘ग्रांटेड’ (For granted) लेने लगती हैं. यानी यह मान लेती हैं कि ये तो कहीं नहीं जाएंगे.
लेकिन जब पानी सिर से ऊपर निकल जाता है और वही वफादार कर्मचारी इस्तीफा देता है, तब कंपनी को अपनी गलती का अहसास होता है, जो अक्सर बहुत महंगा पड़ता है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पूर्व कर्मचारी ने अपनी आपबीती सुनाई, जो यह साबित करती है कि कभी-कभी कंपनी को छोड़ देना ही खुद के लिए सबसे सही फैसला होता है.

11 साल का सफर और मिला सिर्फ ‘धोखा’
इस कर्मचारी ने कॉलेज से निकलते ही इस कंपनी में कदम रखा था. 11 साल तक उसने पूरी ईमानदारी से काम किया और कई प्रमोशन पाए. धीरे-धीरे उस पर काम का बोझ इतना बढ़ गया कि वह अकेले ही दो बड़े पदों (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर और टीम मैनेजर) की जिम्मेदारी संभाल रहा था. लेकिन जब उसने अपनी मेहनत के बदले वाजिब सैलरी मांगी, तो मैनेजमेंट ने उसे सिर्फ 10% की मामूली बढ़ोतरी देकर टरका दिया.
मानसिक शांति के लिए कम सैलरी भी मंजूर
लगातार बढ़ते काम और कम सैलरी की वजह से वह कर्मचारी ‘बर्नआउट’ (पूरी तरह मानसिक थकान) का शिकार हो गया. उसने फैसला किया कि अब बहुत हो चुका. उसने अपनी पुरानी कंपनी छोड़ी और एक दूसरी जगह एंट्री-लेवल की नौकरी पकड़ ली, जहाँ उसे सैलरी भी कम मिल रही थी. उसका कहना है कि कंपनी छोड़ते ही उसकी मानसिक हालत में जो सुधार आया, वह किसी भी सैलरी से बढ़कर था.
Also Read: Budget 2026: कॉर्पोरेट टैक्स रहेगा स्थिर, लेकिन नौकरीपेशा को मिल सकती है बड़ी ‘सैलरी वाली’ खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए