ePaper

EPFO ने कोविड-19 के 6 लाख मामलों में दिए 1,954 करोड़, जानिए क्या है सरकार की योजना

Updated at : 28 Apr 2020 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
EPFO ने कोविड-19 के 6 लाख मामलों में दिए 1,954 करोड़, जानिए क्या है सरकार की योजना

coronavirus update, covid-19 cases in india, EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले अप्रैल माह में 10.02 लाख निकासी-दावों का निपटान किया है. इसके तहत कुल 3,600.85 करोड़ रुपये वितरित किए गए. इसमें से 6.06 लाख दावों के आवेदन कोरोना वायरस संकट के तहत ईपीएफ से पैसा निकालने की मिली अनुमति के तहत आए.

विज्ञापन

कोरोनावायरस संकट और लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार लोगों और उद्योगों की मुश्किलों को कम करने की दिशा में फैसले ले रही है. इसी कड़ी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले अप्रैल माह में 10.02 लाख निकासी-दावों का निपटान किया है. इसके तहत कुल 3,600.85 करोड़ रुपये वितरित किए गए. इसमें से 6.06 लाख दावों के आवेदन कोरोना वायरस संकट के तहत ईपीएफ से पैसा निकालने की मिली अनुमति के तहत आए. कोरोना वायरस संकट के तहत ईपीएफ से 1654 करोड़ की निकासी हुई.

Also Read: लॉकडाउन के बाद इस दिन से भर सकेंगे उड़ान, इन प्राइवेट एयरलाइंस ने शुरू की टिकटों की बुकिंग

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) की शुरूआत 26 मार्च को की थी. इसके तहत ईपीएफ योजना से कर्मचारियों को पैसा निकालने की अनुमति देने की घोषणा की गई और तत्काल अधिसूचना जारी की गई. इसमें कर्मचारियों की कोरोना संकट से पार पाने में मदद के लिए अपने भविष्य निधि खाते में से तीन महीने का मूल वेतन या ईपीएफ खाते में जमा राशि का 75 फीसदी, जो भी कम हो, निकालने की अनुमति दी गई है. अंशधारकों को इन पैसों को लौटाने की जरूरत नहीं है.

Also Read: EPFO News: सैलरी संकट में 75% पीएफ ऑनलाइन निकाल सकेंगे, कोरोना संकट में मोदी सरकार ने दी राहत, जानें प्रक्रिया
ईपीएफओ ने किया बड़ा काम

श्रम एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कोरोना संकट के इस दौर में बड़ा काम किया है. पीटीआई के मुताबिक, बयान के अनुसार ईपीएफओ ने 10.02 लाख दावों का निपटान किया है. इसमें 6.06 लाख दावे कोरोना वायरस से जुड़े हैं. इसके तहत 3,600.85 करोड़ रुपये केवल 15 दिन में वितरित किए गए.

Also Read: Breaking News: नीति आयोग के शीर्ष स्तर के अधिकारी में कोरोना की पुष्टि, बिल्डिंग सील

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण केवल एक तिहाई कर्मचारियों के काम करने के बावजूद 90 फीसदी कोरोना वायरस दावों का निपटान तीन कार्य दिवस में किया गया. ईपीएफओ ने उमंग ऐप के जरिए भविष्य निधि से पैसा निकालने और अन्य सेवाओं के लिये ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है.

विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola