ePaper

Coronavirus pandemic से अमेरिका को पहली तिमाही में लगा बड़ा झटका, 4.8 फीसदी घटी GDP ग्रोथ

Updated at : 29 Apr 2020 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus pandemic से अमेरिका को पहली तिमाही में लगा बड़ा झटका, 4.8 फीसदी घटी GDP ग्रोथ

कोरोनो वायरस महामारी और उससे जुड़े लॉकडाउन के बीच इस साल की पहली तिमाही में अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक साल पहले की तुलना में 4.8 फीसदी गिर गया.

विज्ञापन

वाशिंगटन : कोरोनो वायरस महामारी और उससे जुड़े लॉकडाउन के बीच इस साल की पहली तिमाही में अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक साल पहले की तुलना में 4.8 फीसदी गिर गया. अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह इसका एक दशक से भी अधिक समय का सबसे बुरा प्रदर्शन है. अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय की डाटा विश्लेषण एजेंसी, ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस के द्वारा बुधवार को जारी नये सरकारी अग्रिम अनुमान की रिपोर्ट में पहली तिमाही में जीडीपी घटने के लिए कोरोना वायरस महामारी भी जिम्मेदार बताया गया है. इस महामारी के कारण सरकार को मार्च महीने में लोगों को अपने अपने घरों तक सीमित रहने का आदेश जारी करना पड़ा.

Also Read: गर्त में पहुंची अमेरिकी अर्थव्यवस्था, हर हफ्ते निकल रहा 1.2 अरब डॉलर, ये है वजह

ब्यूरो ने कहा कि इससे मांग में तेजी से गिरावट आयी, क्योंकि व्यवसायों और स्कूलों ने परिचालन रद्द कर दिया और लोग-बाग घरों से काम करने लगे. उपभोक्ताओं ने अपने खर्च को रोक दिया या कम कर दिया. ब्यूरो ने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था की स्थिति दूसरी तिमाही में और खराब होने की आशंकाएं हैं. अमेरिका की जीडीपी में पिछले साल की चौथी तिमाही में 2.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी. ब्यूरो के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के पूरे आर्थिक प्रभावों को 2020 की पहली तिमाही के जीडीपी अनुमान के अधार पर नहीं बताया जा सकता है.

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार केविन हसेट ने पिछले सप्ताहांत पर कहा था कि दूसरी तिमाही में अमेरिका का जीडीपी 15 से 20 फीसदी तक गिर सकता है. हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मानना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था चौथी तिमाही और अगले साल दोबारा पटरी पर आ जाएगी. हालांकि, आर्थिक जानकारों की नजर अब दूसरी तिमाही के नतीजों पर टिकी है. उधर, डाउ जोन्स ने उम्मीद जतायी थी कि पहली तिमाही में विकास दर 3.5 फीसदी की दर से गिरेगी, लेकिन यह गिरावट उससे कहीं ज्यादा है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola