Coal India का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़कर 6,693 करोड़ रुपये हुआ

Coal India News: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 45.9 प्रतिशत बढ़कर 6,692.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आय में वृद्धि के साथ कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है.
Coal India News: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 45.9 प्रतिशत बढ़कर 6,692.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आय में वृद्धि के साथ कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है. सीआईएल ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी.
कंपनी का परिचालन आय भी बढ़ा
इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 की अंतिम तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 4,586.78 करोड़ रुपये था. सीआईएल की परिचालन आय बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 32,706.77 करोड़ रुपये हो गयी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 26,700.14 करोड़ रुपये थी.
कंपनी का खर्च बढ़कर 25,161.20 करोड़ रुपये हुआ
कंपनी का कुल खर्च भी आलोच्य तिमाही के दौरान बढ़कर 25,161.20 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले की इसी अवधि में यह 21,515.60 करोड़ रुपये था. इसके अलावा का सीआईएल का उत्पादन 31 मार्च, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में बढ़कर 20.9 करोड़ टन का हो गया.
Also Read: गोइंग ग्रीन की ओर चल पड़ी है कोल इंडिया, क्या जस्ट ट्रांजिशन होगा कोलियरी के शिक्षकों का?
तीन रुपये प्रति शेयर के हिसाब से लाभांश देगी कोल इंडिया
कंपनी ने इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में 20.34 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था. कोल इंडिया के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए तीन रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अंतिम लाभांश के भुगतान की सिफारिश की है. यह सिफारिश हालांकि, वार्षिक आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है.
Also Read: घाटे में चल रही कोयला खदानों को बंद करेगा कोल इंडिया, जस्ट ट्रांजिशन बना समय की मांग
1.65 रुपये गिरकर 180.70 पर बंद हुआ कोल इंडिया का शेयर
कोल इंडिया का शेयर आज 1.65 रुपये गिरकर 180.70 रुपये पर बंद हुआ. कोल इंडिया का शेयर आज 184.20 रुपये पर खुला और एक समय 185.55 रुपये तक गया. लेकिन, बाद में गिरकर 180.05 रुपये पर बंद हुआ. इस तरह शेयर आज 0.90 फीसदी तक गिर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




