शेयर बाजार में हाहाकार, 1258 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 388.70 अंक फिसला
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 06 Jan 2025 7:05 PM
Bearish stock market
Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 27 शेयर और 50 शेयर पर आधारित एनएसई निफ्टी के 43 शेयर गिरकर बंद हुए. वहीं, इन दोनों सूचकांकों में से बीएसई सेंसेक्स में तीन और एनएसई निफ्टी में सात शेयर लाभ के साथ बंद हुए. इन दोनों सूचकांकों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक टूटा.
Stock Market: विदेशी पूंजी की निकासी होने से सोमवार 6 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुलने वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1258.12 अंक या 1.59% की तेज गिरावट के साथ 77,964.99 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 388.70 अंक या 1.62% फिसलकर 23,616.05 अंक पर पहुंच गया.
टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक टूटा
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 27 शेयर और 50 शेयर पर आधारित एनएसई निफ्टी के 43 शेयर गिरकर बंद हुए. वहीं, इन दोनों सूचकांकों में से बीएसई सेंसेक्स में तीन और एनएसई निफ्टी में सात शेयर लाभ के साथ बंद हुए. इन दोनों सूचकांकों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक टूटा. बीएसई में यह 4.41% गिरकर 132.20 रुपये और एनएसई में 4.60% टूटकर 132 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. सबसे अधिक लाभ में रहने वाला शेयर टाइटन रहा. बीएसई में यह 0.60% की बढ़त के साथ 3469.75 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली हावी
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “नई अमेरिकी आर्थिक नीतियों, भविष्य में दरों में कटौती पर फेड के आक्रामक रुख, 2025 के लिए मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी और मजबूत डॉलर की वजह से उभरते बाजार एकजुट हो रहे हैं, जो बाजार की धारणा को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं. घरेलू बाजार में तेज बिकवाली हावी है, जिसके चलते गिरावट आ रही है.”
इसे भी पढ़ें: सट्टा मटका में पैसा लगाने पर सीधे जेल, एसआईपी से होगी मोटी कमाई; जानें सजा-मजा
एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख
एशिया के दूसरे बाजारों में भी नकारात्मक रुख बना रहा. जापान के निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी बढ़त में रहा. अमेरिकी बाजार में शुक्रवार सकात्मक रुख रहा. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड मामूली बढ़त के साथ 76.53 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की खातिर बेच दी 8400 करोड़ की कंपनी, सोशल मीडिया पर पूछ रहा- ‘अब क्या करूं’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










