ePaper

बिल में बिना बताए जुड़ गया Carry Bag का चार्ज? जानिए ये लूट है या नियम

Updated at : 06 Jan 2026 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Carry Bag Charge Rules

प्लेन कैरी बैग्स.

Carry Bag Charge Rules: जानिए आखिर क्यों शॉपिंग के बिल में कैरी बैग के पैसे जुड़ते हैं, ब्रांडेड और प्लेन बैग पर चार्ज के नियम क्या हैं और ग्राहक के अधिकार क्या कहते हैं.

विज्ञापन

Carry Bag Charge Rules: आप सभी ने तो ध्यान दिया ही होगा कि शॉपिंग के बाद आप जब भी बिल देखते हैं तो उसमे कैरी बैग के 5 रुपये, 10 रुपये या कभी 20 रुपये आपकी जानकारी के बिना जुड़ा हुआ मिलता है? ज्यादातर लोग इसे छोटी रकम मानकर अनदेखा कर देते हैं. लेकिन असल सवाल ये है कि क्या सच में कैरी बैग के पैसे लिए जाते हैं? और अगर लिए ही जाते हैं तो भला क्यों? क्या कैरी बैग के लिए पैसे लेना सही है या फिर कहीं हमारे कंज्यूमर राइट्स को हल्के में लिया जा रहा है? आइये जानतें हैं आखिर कैरी बैग के पैसे क्यों लगते हैं और पैसे लगते भी हैं तो यह सही नियम है या गलत.

ब्रांडेड कैरी बैग पर चार्ज करना क्यों गलत माना जाता है?

अगर दुकानदार आपको ऐसा कैरी बैग देता है जिस पर दुकान का नाम, ब्रांड का लोगो या कोई प्रमोशनल मैसेज छपा हुआ है, तो वो सिर्फ आपकी सुविधा के लिए नहीं होता है. असल में वो बैग ब्रांड की पब्लिसिटी का जरिया बन जाता है. कंज्यूमर कोर्ट्स के अनुसार, ऐसे ब्रांडेड कैरी बैग पर ग्राहक से पैसे लेना अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस माना जाता है. यानी आप पैसे देकर उस ब्रांड का प्रचार कर रहे होते हैं, जो नियमों के हिसाब से गलत है.

प्लेन बैग है तो क्या पैसे लिए जा सकते हैं?

अगर कैरी बैग बिल्कुल सादा है, उस पर कोई लोगो, ब्रांडिंग या प्रचार नहीं है, तो ऐसी स्थिति में दुकान इसके पैसे ले सकती है. आमतौर पर पेपर बैग का चार्ज 5 रुपये से 10 रुपये और क्लॉथ बैग का 15 रुपये से 30 रुपये तक हो सकता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दुकानदार अपनी मनमानी कर सकता है और आपको आपके बिना जानकारी के कैरी बैग के पैसे ले सकता है.

आपकी सहमति क्यों सबसे जरूरी है?

नियम साफ कहते हैं कि बिलिंग से पहले ग्राहक को कैरी बैग के चार्ज के बारे में बताया जाना चाहिए. या फिर काउंटर पर साफ-साफ नोटिस लगा होना चाहिए. आपकी जानकारी और मंजूरी के बिना कैरी बैग का चार्ज सीधे बिल में जोड़ देना गलत माना जाता है. ग्राहक को हमेशा ये अधिकार है कि वो बैग लेने या न लेने का फैसला खुद करे.

आखिर ग्राहक को क्या याद रखना चाहिए?

सीधी बात ये है कि ब्रांडेड कैरी बैग पर पैसे लेना गलत है, जबकि प्लेन कैरी बैग plain carry bag चार्जेबल हो सकता है, लेकिन सिर्फ तब जब पहले से जानकारी दी गई हो और ग्राहक सहमत हो. अगली बार बिल देखते समय थोड़ा ध्यान दीजिए, क्योंकि छोटे-छोटे चार्ज मिलकर आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: वेनेजुएला में किस भाव बिकता है पेट्रोल? कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola