Live Updates

Stock Market: ‍BSE सेंसेक्स 567 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,700 के करीब हुआ बंद

Updated:
विज्ञापन

Stock Market: इजरायल हमास के युद्ध का असर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बजार में देखने को मिला. निवेशकों के सतर्क रुख से बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. इस बीच, मंगलवार को ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. एशिया का बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है. गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है. कल अमेरिकी बाजार में करीब एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी. डाओ जोंस 200 अंक जढ़कर बंद हुआ. वहीं, कच्चे तेल और सोने के भाव में वृद्धि का सिलसिला जारी है. सोने की कीमत अपने दो सप्ताह के अधिकतम स्तर पर है.शेयर बाजार से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ

विज्ञापन

BSE सेंसेक्स 567 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,700 के करीब हुआ बंद

भारतीय शेयर बाजार सोमवार की गिरावट के बाद आज BSE सेंसेक्स 567 अंक चढ़ाकर बंद हुआ. जबकि, निफ्टी 19,700 के करीब हुआ बंद हुआ.

रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे झटकों से अपनी गति खो रही है वैश्विक अर्थव्यवस्था : आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने मंगलवार को चेताया कि ऊंची ब्याज दरों, यूक्रेन में चल रहे युद्ध और बढ़ते भूराजनीतिक तनाव के कारण विश्व अर्थव्यवस्था अपनी गति खो रही है. आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि 2024 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि धीमी होकर 2.9 प्रतिशत रह जाएगी, जिसके इस साल तीन प्रतिशत रहने की उम्मीद है. अगले वर्ष के लिए पूर्वानुमान जुलाई में अनुमानित तीन प्रतिशत से कम है. यह सुस्ती ऐसे समय में आई है, जब दुनिया विनाशकारी कोविड-19 महामारी के प्रकोप से पूरी तरह उबर नहीं पाई है.

क्रेडो, आरबीजेड ज्वैलर्स को आईपीओ के लिए सेबी से मिली मंजूरी

क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड और अहमदाबाद स्थित आभूषण कंपनी आरबीजेड ज्वैलर्स लिमिटेड को पूंजी बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने की मंजूरी मिल गई है. क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड के पास डेनिम ब्रांड मुफ़्ती का स्वामित्व है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से मंगलवार को दी गई अद्यतन जानकारी के अनुसार आरबीजेड ज्वैलर्स तथा क्रेडो ब्रांड्स को क्रमशः 28 सितंबर और छह अक्टूबर सेबी से अवलोकन पत्र मिले. दोनों ने जून और जुलाई में सेबी के समक्ष इस संबंध में दस्तावेज दाखिल किए थे. सेबी की भाषा में उसके अवलोकन का तात्पर्य आरंभिक शेयर बिक्री शुरू करने के लिए उसकी मंजूरी से है.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मुंबई के बीकेसी में अपना कार्यालय परिसर 198 करोड़ रुपये में बेचा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपना कार्यालय परिसर 198 करोड़ रुपये में बेच दिया है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसने मुंबई के बीकेसी में नमन चैंबर्स स्थित अपने कार्यालय परिसर की बिक्री के लिए नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के साथ समझौता किया है. बैंक ने कहा कि कार्यालय परिसर के लिए करीब 198 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है. कार्यालय परिसर का टाइटल और स्वामित्व एनएसडीएल को हस्तांतरित कर दिया जाएगा.

भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में बढ़कर करीब 70 करोड़ टन हुआ

भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 6.965 करोड़ टन (एमटी) हो गया. स्टीलमिंट इंडिया ने यह जानकारी दी है. पिछले साल समान अवधि में इस्पात उत्पादन 6.106 करोड़ टन था. बाजार अनुसंधान कंपनी ने बताया कि मुख्य रूप से प्रमुख भारतीय इस्पात कंपनियों के क्षमताओं में वृद्धि के साथ-साथ क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने से उत्पादन में वृद्धि हुई. स्टीलमिंट के अनुसार, ये कारक चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भी उत्पादन में वृद्धि का समर्थन करते रहेंगे. तैयार स्टील की घरेलू खपत भी एक साल पहले की समान अवधि में 5.575 करोड़ टन से 14.77 प्रतिशत बढ़कर 6.399 करोड़ टन हो गई. इस दौरान, देश का निर्यात अप्रैल-सितंबर 2022-23 में 36 लाख टन से 10.25 प्रतिशत घटकर 32.3 लाख टन हो गया. सालाना आधार पर निर्यात 25.6 लाख टन से 13.33 प्रतिशत बढ़कर 29 लाख टन हो गया. शीर्ष छह कपंनियों टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी), एएमएनएस इंडिया, सेल और आरआईएनएल का सामूहिक उत्पादन 4.124 करोड़ टन रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3.83 करोड़ टन था.

अदानी पोर्ट्स के शेयर 2.76 प्रतिशत चढ़ाकर 811 रुपये के पार

सोमवार को करीब 5 प्रतिशत से ज्यादा टूटने के बाद अदानी ग्रुप की कंपनी अदानी पोट्स ने कमबैक किया है. मंगलवार को कंपनी के शेयर दोपहर 12.31 बजे तक 2.76 प्रतिशत चढ़कर 811.85 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola