Business News: वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के बीच सोना 670 रुपये मजबूत, चांदी भी चमका

Updated:
विज्ञापन

Business News in Hindi Live: अमेरिका के गहराते बैंकिंग संकट से बाजारों के सेंटिमेंट खराब हुए है. SGX निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है. उधर, अमेरिकी बाजार कल 1 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़के थे. अब बाजारों की नजर आज दरों को लेकर फेड के फैसले पर होगी. इन सबके बीच, भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है. इधर, कच्चे तेल के भाव एक फिर गिरकर 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं. वहीं, आज देश में 348वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के बीच सोना 670 रुपये मजबूत, चांदी भी चमका

वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 670 रुपये की तेजी के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमत भी 1,150 रुपये की तेजी के साथ 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

गो फर्स्ट की दिवाला समाधान याचिका पर एनसीएलटी में 4 मई को सुनवाई

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट की स्वैच्छिक दिवाला समाधान याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी. गो फर्स्ट की दिवाला समाधान याचिका का न्यायाधिकरण की न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर की अध्यक्षता वाली दिल्ली पीठ के समक्ष उल्लेख किया गया. पीठ ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए इसे बृहस्पतिवार के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है.

सेंसेक्स 161.41 अंक टूटा, निफ्टी 18080 के आसपास बंद

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स −161.41 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 61,193.30 अंकों के लेवल पर पहुंच गया. दूसरी ओर, निफ्टी −65.35 (0.36%) अंकों की गिरावट के साथ 18,082.30 अंकों के स्तर पर बंद हुआ.

अदाणी विल्मर का चौथी तिमाही का मुनाफा 60 प्रतिशत घटकर 93.61 करोड़ रुपये पर

खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अडाणी विल्मर का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत घटकर 93.61 करोड़ रुपये रह गया है. आमदनी घटने से कंपनी का मुनाफा भी नीचे आया है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 234.29 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

Go First के सीईओ ने कहा- स्थिति से निपटने का प्रयास कर रहे हैं, कर्मचारियों के लिए चिंतित

गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कौशिक खोना ने कर्मचारियों से कहा है कि प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में बार-बार आने वाली दिक्कतों की वजह से आज एयरलाइन के समक्ष यह संकट पैदा हुआ है. उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि एयरलाइन इस स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और उनको लेकर चिंतित है.

पंजाब में अनाज आधारित एथनॉल संयंत्र लगाएगी शराब कंपनी जगतजीत इंडस्ट्रीज

शराब कंपनी जगतजीत इंडस्ट्रीज लिमिटेड पंजाब में अनाज आधारित एथनॉल विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए 210 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी की एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कदम का मकसद हरित ईंधन की पेट्रोल में मिश्रण के लिए बढ़ती मांग का लाभ उठाना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola