Business News in Hindi: बीएसई सेंसेक्स 205.21, निफ्टी 19,749.25 अंक के रिकॉर्ड स्तर हुआ बंद
Business News in Hindi: स्टॉक मार्केट से मंगलवार की सुबह अच्छे संकेत मिलने शुरू हो गए हैं. GIFT Nifty हरे निशान के साथ खुला है. अभी ये 19800 पर ट्रेड कर रहा है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 205.21 अंक की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 66,795.14 अंक पर बंद हुआ. जबकि, एनएसई निफ्टी भी 37.80 अंक मजबूत होकर 19,749.25 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा.
बीएसई सेंसेक्स 205.21, निफ्टी 19,749.25 अंक के रिकॉर्ड स्तर हुआ बंद, आईटी के शेयर चमके
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 205.21 अंक की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 66,795.14 अंक पर बंद हुआ. जबकि, एनएसई निफ्टी भी 37.80 अंक मजबूत होकर 19,749.25 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा. आज बाजार में आईटी के शेयर चमके. वहीं, मेटल में बिकवाली का दौर रहा.
केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST का विरोध
ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाए जाने के विरोध काफी तेज हो गया है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्य मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्��� एंड आईटी) राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि वह मिनिस्ट्री जीएसटी काउंसिल से नए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करेंगे. ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री जीएसटी परिषद के 28 फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले से परेशान है. इस क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों का दावा है कि हाई टैक्स इस सेक्टर को खत्म कर देगा. साथ ही, रोजगार के अवसर भी खत्म हो जाएंगे.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने जून में तोड़े सारे रिकार्ड, 7.77 टन हुआ सोने में निवेश
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के द्वारा साल की पहली तिमाही की रिपोर्ट जारी की गयी है. कंपनी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिया है. अब तक की सबसे ज्यादा कीमत 5,926 रुपए प्रति ग्राम के बावजूद रिकॉर्ड 77.69 लाख यूनिट (1 यूनिट में 1 ग्राम) बेचा है. इसका अर्थ है कि लोगों ने वर्चुअली 7.77 टन गोल्ड में निवेश किया है. इस सीरीज में 4,604 करोड़ रुपए का गोल्ड बॉन्ड बिका है.
Infosys ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलपमेंट पर करेगी 2 अरब डॉलर खर्च
Infosys ने ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन डेवलपमेंट के लिए अपने मौजूदा स्ट्रेटेजिक ग्राहकों में से एक के साथ समझौता किया है. कंपनी के द्वारा ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलपमेंट पर करीब 2 अरब डॉलर खर्च किया जाएगा. कंपनी ने बताया कि इसमें कई तरह के समझौते शामिल हैं, जैसे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और AI, ऑटोमेटिक डेवलपमेंट मॉडर्नाइजेशन और मेंटिनेंस सर्विसेज. कंपनी के पहले तिमाही की रिपोर्ट 20 जुलाई को आने की उम्मीद है.
कई कंपनियां आज पहली तिमाही के नतीजे करेगी जारी
IndusInd Bank के साथ कई कंपनियों के द्वारा आज अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी करने जा रही है. जो कंपनियां अपने नतीजे जारी करेगी उसमें ICICI Lombard GIC, ICICI Prudential, JSW Ispat, L&T Technology, Polycab India, CIE Automotive India, HeidelbergCement India और Himadri Speciality Chemical शामिल है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 81.98 पर पहुंचा
आज फिर शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 81.98 पर पहुंचा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए