Union Budget 2023: पहचान पत्र के तौर पर मान्य होगा PAN Card, बजट में KYC को लेकर हुआ ये बड़ा एलान

Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि पैन कार्ड का उपयोग निर्दिष्ट सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणाली में पहचान पत्र के रूप में किया जाएगा.
Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज संसद में मोदी 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया. अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि अब केवाईसी प्रोसेस को सिंपल किया जाएगा. फाइनेंशियल सिस्टम से बात करके इसे फुली डिजिटल किया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि पैन कार्ड का उपयोग निर्दिष्ट सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणाली में पहचान पत्र के रूप में किया जाएगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि अब पैन कार्ड का इस्तेमाल सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणाली में सामान्य पहचान के तौर पर किया जाएगा. सरकार के इस फैसले से केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी. सरकार के इस फैसले के तहत एकीकृत फाइलिंग सिस्टम के लिए अनुमित केवाईसी मानदं�� आसान हो जाएगा.
बताते चलें कि अब तक कई जगहों पर KYC कराने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत होती थी. वहीं, इस फैसले के बाद पैन कार्ड के जरिए ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. वित्त मंत्री ने बताया है कि इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा. अपने भाषण में उन्होंने आगे बताया कि पैन सभी डिजिटल सिस्टम के लिए आइडेंटिफाई किया जाएगा. इसके लिए यूनिफाइड फाइलिंस प्रोसेस सेटअप किया जाएगा. वन स्टॉप सॉल्यूशन और आइडेंटिटी और एड्रेस के लिए किया जाएगा. डिजी लॉकर और आधार के जरिए इसे वन स्टॉप सॉल्यूशन किया जाएगा. कॉमन पोर्टल के जरिए एक ही जगह डेटा होगा, इसे अलग-अलग एजेंसी इस्तेमाल कर सकेंगी. इससे बार-बार डेटा देने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इसके लिए यूजर की सहमति बहुत जरूरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










