Coronavirus outbreak : वर्क टू होम करने वालों को ब्रॉडबैंड सर्विस और कनेक्शन फ्री देगी BSNL

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus outbreak : वर्क टू होम करने वालों को ब्रॉडबैंड सर्विस और कनेक्शन फ्री देगी BSNL

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से घर से काम करने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने शुक्रवार को अपने लैंडलाइन और नये ग्राहकों के लिए एक महीने का मुफ्त ब्रांडबैंड सेवा देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से घर से काम करने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने शुक्रवार को अपने लैंडलाइन और नये ग्राहकों के लिए एक महीने का मुफ्त ब्रांडबैंड सेवा देने का ऐलान किया है. इस पहल का मकसद लोगों को घर से काम करने को आसान बनाने में मदद करना है. कोरोना वायरस महामारी के कारण विभिन्न कंपनियों एवं संगठनों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है.

नये ग्राहकों को मॉडम लेना होगा : बीएसएनएल अधिकारियों ने कहा कि नये ग्राहक अगर कॉपर आधारित केबल कनेक्शन का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें उसे लगाने तक का शुल्क भी नहीं देना होगा. हालांकि, उन्हें सेवा के लिए मोडेम लेना होगा.

undefined

लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में ब्रॉडबैंड सर्विस : बीएसएनएल के निदेशक (सीएफए) विवेक बंजाल ने एक बयान में कहा कि देश के सभी नागरिकों को एक महीने के मुफ्त ब्रांडबैंड सेवा दी जाएगी. यह सेवा उन लोगों को मिलेगी, जिनके पास बीएसएनएल लैंडलाइन है और कोई ब्राडबैंड नहीं है. वे इसका उपयोग घर से काम करने, घर से शिक्षा या कोई भी ऐसा काम करने में कर सकते हैं, जिसके लिए बाहर जाने की जरूरत है.

undefined

नये ग्राहकों को फ्री में कनेक्शन और सर्विस : बीएसएनएल के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि योजना नये ग्राहकों के लिए भी है और एक महीने के उपयोग के बाद उन्हें आगे की सेवा के लिए भुगतान करना होगा. अधिकारी के अनुसार, जो ग्राहक ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का चयन करते हैं, उन्हें ब्राडबैंड लगाने का कोई शुल्क नहीं लगेगा. बीएसएनएल ग्राहक फोन पर ही कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. बंजाल ने कहा कि हमने पूरी प्रक्रिया कागज रहित की है और ग्राहकों को ब्राडबैंड सेवा के लिए हमारे ग्राहक सेवा केंद्र पर आने की जरूरत नहीं है.

undefined
विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola