Brahmos Missile: कितनी महंगी है भारत की ब्रह्मोस? रेंज, ताकत और एक्युरेसी में बेजोड़ से बनी भारत की पहली पसंद

Updated:
विज्ञापन
brahmos missile

brahmos missile

Brahmos Missile: ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है. इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नामों को मिलाकर रखा गया है. यह मिसाइल दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है.

विज्ञापन

Brahmos Missile: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव ने 10 मई को उस समय विराम लिया जब दोनों देशों ने आपसी सहमति से सीजफायर की घोषणा की. लेकिन इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. इस जवाबी कार्रवाई की शुरुआत 22 अप्रैल को हुई, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हमला कर 26 भारतीयों की जान ले ली. इस हमले के बाद भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया. 7 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर स्थित 9 आतंकी ट्रेनिंग कैंप्स पर एयर स्ट्राइक की. इस ऑपरेशन में भारत की मेड इन इंडिया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का इस्तेमाल किया गया, जिसने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को धोखा देकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. इस स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

क्या है ब्रह्मोस मिसाइल और इसकी खासियत?

ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है. इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नामों को मिलाकर रखा गया है. यह मिसाइल दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है.

ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज और ताकत

  • ब्रह्मोस की मौजूदा रेंज: 290 किलोमीटर
  • एडवांस वर्जन की रेंज: 500 से 800 किलोमीटर
  • विस्फोटक क्षमता: 200-300 किलोग्राम हाई-एक्सप्लोसिव
  • स्पीड: मैक 2.8 से 3.0 (यानी आवाज की गति से लगभग तीन गुना तेज)
  • यह मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है.

ब्रह्मोस मिसाइल की लागत कितनी है?

  • इस मिसाइल को बनाने में कुल लागत: 250 मिलियन डॉलर (लगभग ₹2,135 करोड़)
  • भारत का योगदान: 50.5%
  • रूस का योगदान: 49.5%
  • एक ब्रह्मोस मिसाइल की अनुमानित कीमत: ₹34 करोड़
  • प्रोडक्शन यूनिट का खर्च: लगभग ₹300 करोड़

क्यों है ब्रह्मोस भारत की सबसे भरोसेमंद मिसाइल?

ब्रह्मोस मिसाइल की सटीकता, गति और ताकत इसे भारत की सबसे प्रभावशाली सामरिक हथियारों में से एक बनाती है. यह ज़मीन, हवा, समुद्र तीनों माध्यमों से लॉन्च की जा सकती है और इसकी जवाबदेही व सफलता दर इसे शत्रुओं के लिए एक बड़ा खतरा बनाती है.

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘किंग कोहली’ टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola