ePaper

मुकेश अंबानी की साख पर लगा दांव, रूस के तेल को लेकर आई अफवाहों को किया बेनकाब

Updated at : 06 Jan 2026 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Blatantly Untrue

Blatantly Untrue: रिलायंस ने अपने बयान में कहा, "ब्लूमबर्ग की वह खबर, जिसमें कहा गया कि तीन जहाज रूसी तेल लेकर रिलायंस की जमनगर रिफाइनरी की ओर बढ़ रहे हैं, बिल्कुल गलत है. पिछले लगभग तीन हफ्तों से जमनगर रिफाइनरी पर कोई रूसी क्रूड तेल नहीं आया है और आने वाले जनवरी महीने में भी ऐसी कोई डिलीवरी होने वाली नहीं है."

विज्ञापन

Blatantly Untrue: अमेरिका ने भारत के रूसी तेल आयात को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और इसी के चलते भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर भारत अपनी ऊर्जा और व्यापार नीतियों को अमेरिका की उम्मीदों के अनुरूप नहीं बनाता है, तो वे भारतीय सामानों पर टैरिफ “बहुत जल्दी” बढ़ा सकते हैं.

व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक ऑडियो क्लिप में ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी नाराजगी को समझा और उन्हें खुश करने के लिए आवश्यक कदम उठाए. ट्रंप ने साफ कहा, “हम व्यापार करते हैं और हम जल्दी ही टैरिफ बढ़ा सकते हैं, जो भारत के लिए बहुत नुकसानदेह होगा.” यह बयान भारत-यूएस के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई चुनौतियों को दर्शाता है.

इसी बीच, मीडिया में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की जमनगर रिफाइनरी पर रूसी तेल की खेपें पहुंच रही हैं. इस खबर को रिलायंस ने पूरी तरह से गलत बताते हुए इसे अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पिछले तीन सप्ताहों से उसकी रिफाइनरी पर कोई भी रूसी क्रूड तेल की खेप नहीं आई है और जनवरी में भी ऐसी कोई डिलीवरी होने की उम्मीद नहीं है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बयान

रिलायंस ने अपने बयान में कहा, “ब्लूमबर्ग की वह खबर, जिसमें कहा गया कि तीन जहाज रूसी तेल लेकर रिलायंस की जमनगर रिफाइनरी की ओर बढ़ रहे हैं, बिल्कुल गलत है. पिछले लगभग तीन हफ्तों से जमनगर रिफाइनरी पर कोई रूसी क्रूड तेल नहीं आया है और आने वाले जनवरी महीने में भी ऐसी कोई डिलीवरी होने वाली नहीं है.” कंपनी ने यह भी कहा कि सही पत्रकारिता के नाम पर काम करने वालों को हमारी सफाई को नजरअंदाज करके ऐसी गलत रिपोर्ट प्रकाशित नहीं करनी चाहिए जो हमारी छवि खराब करती है.

एक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा बयान

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट में क्या कहा गया था?

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि कम से कम तीन टैंकर, जिनमें लगभग 22 लाख बैरल रूसी उरल्स क्रूड तेल लदा हुआ है, रिलायंस की पश्चिमी तट की जमनगर रिफाइनरी की ओर बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ये जहाज जनवरी के पहले सप्ताह में तेल की डिलीवरी देने वाले थे. ब्लूमबर्ग ने यह भी बताया कि रिलायंस ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद शुरू में रूसी तेल की खरीद पर विराम लगा दिया था, लेकिन नवंबर में उसने घरेलू उत्पादन के लिए कुछ खरीद फिर से शुरू कर दी थी.

इस विवाद के बीच भारत बार-बार यह रेखांकित करता रहा है कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आयात आवश्यक हैं. वैश्विक स्तर पर तेल की भू-राजनीति और अमेरिका के वेनेजुएला पर नए कदमों के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा रणनीति पर नई नजरें लगी हैं. भारत की नीतियां घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं और यह उसे आर्थिक एवं रणनीतिक मजबूती देती हैं.

Also Read: Nicolas Maduro Net Worth: कितनी दौलत के मालिक हैं निकोलस मादुरो? कभी बस चलाते थे, आज ट्रंप के कब्जे में

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola