Bank Holidays List January 2022 : अगले 15 दिन में 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें लिस्ट

भारत में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. लिस्ट में ये छुट्टियां भी शामिल हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) पर नजर डालें तो बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर निर्भर करता है.
Bank Holidays in January 2022 : यदि आपको बैंक का काम है तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां… रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी लिस्ट में जनवरी माह की जो छुट्टी है उसके 16 दिन बैंक बंद रहने वाले थे. लेकिन महीने के 15 दिन बीत गये हैं अब अगले आने वाले 15 दिन के कैलेंडर पर नजर डालें तो 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
आपको बता दें कि भारत में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. लिस्ट में ये छुट्टियां भी शामिल हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) पर नजर डालें तो बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर निर्भर करता है. यही नहीं उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी ये डिपेंड है. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होती हैं. ऐसे में आप पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays) पर नजर डाल लें. ऐसा ना हो कि आप बैंक पहुंचे तो वहां ताला लटका मिले.
-अठारह जनवरी को थाई पूसम की छुट्टी (चेन्नई)
-26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी (देश भर में)
-31 जनवरी को मी-डैम-मे-फी की छुट्टी (असम)
-बाइस जनवरी को चौथा शनिवार
-तेइस जनवरी को रविवार
-तीस जनवरी को रविवार
फरवरी में बैंक हॉलिडे : फरवरी में बसंत पंचमी के मौके पर 5 फरवरी को बैंक की छुट्टियां रहेंगी. इसके साथ ही रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे.
मार्च में बैंक बंद : इसी तरह मार्च में 1 मार्च को महाशिवरात्रि और 18 मार्च को होली के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. यदि आप इस दिन बैंक जाते हैं तो वहां ताला लटका मिलेगा. यही नहीं रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




