नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का अपडेट

Bank Holidays
Bank Holidays: कल यानी 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की शुरुआत हो रही है, लेकिन बैंक जाने से पहले सावधान! त्योहारों के चलते मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. लंबी कतारों से बचने के लिए RBI की छुट्टियों वाली लिस्ट जरूर चेक कर लें.
Bank Holidays: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है और आप कल यानी 19 मार्च को ब्रांच जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, देश के कई प्रमुख शहरों में कल बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में बिना जानकारी के घर से निकलना आपके समय और मेहनत को बर्बाद कर सकता है.
19 मार्च को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
कल यानी 19 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में कई क्षेत्रीय त्योहार मनाए जा रहे हैं. इनमें गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष (युगादि), सजीबू नोंगमपनबा और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत जैसे खास अवसर शामिल हैं. इन्हीं स्थानीय छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
19 मार्च को इन 11 शहरों में बंद रहेंगे बैंक
19 मार्च को देश के कई बड़े शहरों में एक साथ बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसकी वजह से मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख शहरों में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी.
ऑनलाइन सेवाओं का कर सकते हैं इस्तेमाल
भले ही बैंकों की शाखाएं इन दिनों में बंद रहेंगी, लेकिन राहत की बात यह है कि मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. अगर आपको सिर्फ पैसे ट्रांसफर करने हैं या बैलेंस चेक करना है, तो आप डिजिटल माध्यमों का सहारा ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




