Bank Holiday: नवंबर के अंतिम सप्ताह में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, एक बार पढ़ लें यह जरूरी खबर

Updated:
विज्ञापन
Bank Holiday

Bank Holiday

Bank Holiday: कल यानी सोमवार (24 नवंबर) से इस महीने का नया सप्ताह शुरु होने वाला है. नवंबर महीने का यह आखिरी सप्ताह है, ऐसे में आपका भी बैंक में आना जाना हो सकता है. अगर आपका भी कोई काम बैंक में अटका पड़ा है तो उसे आप करा सकते हैं. लेकिन, बैंक जाने से पहले एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें ताकि यह स्पष्ट रहे कि इस सप्ताह किस-किस दिन बैंक खुले रहेंगे.

विज्ञापन

Bank Holiday: आज (23 नवंबर) रविवार को देश भर में बैंकों की छुट्टी है. कल से नया सप्ताह शुरु होने वाला है. सोमवार को नया कार्य दिवस के साथ बैंक खुल जाएंगे. यह नवंबर महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है. इसमें कई लोगों को बैंक से जुड़े काम हो सकते हैं. अगर आप भी किसी काम से बैंक जाने वाले हैं तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां पता चले की आज बैंक हॉलिडे है.

शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेगी छुट्टी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियम के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है. 29 नवंबर को भी शनिवार पड़ रहा है. हालांकि यह महीने का पांचवां शनिवार होगा. कई लोगों को संशय रहता है कि इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद. नियमों के मुताबिक इस दिन बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं. ऐसे में पांचवां शनिवार बैंकों में वर्किंग डे रहेगा. सभी बैंकों की शाखाएं हर दिन की तरह खुली रहेंगी.

30 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

इस सप्ताह आधिकारिक अवकाश को छोड़कर किसी भी दिन बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी. 29 नवंबर (शनिवार) को भी बैंक में काम होता रहेगा. वहीं 30 नवंबर को रविवार के दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में किसी भी वर्किंग डे में बैंकों की छुट्टी नहीं है. बस रविवार (30 नवंबर) को छुट्टी रहेगी.

इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की जारी रहेगी सेवा

रविवार का दिन बैंकों में अवकाश रहता है. लेकिन लोग पैसों की लेनदेन समेत कुछ और जरूरी काम ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं. बैंकों के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये अपना काम कर सकते हैं. पैसों की लेनदेन, बैलेंस चेक करना, बिल का भुगतान जैसे जरूरी काम ऑनलाइन माध्यम से ग्राहक कर सकते हैं.

Also Read: Viral Video: नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, इतनी बड़ी मछली को निगल गया यह पक्षी, ट्रेंड कर रहा वीडियो

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola