Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के घर से पांच साल में गया करोड़ों का टैक्स, चंपत राय ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, 5 फरवरी 2020 से 5 फरवरी 2025 के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने लगभग 400 करोड़ रुपये का टैक्स सरकार को अदा किया है

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या का अर्थतंत्र पूरी तरह बदल चुका है. धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रही अयोध्या में बीते पांच वर्षों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में दस गुना वृद्धि दर्ज की गई है. इस बढ़ते पर्यटन ने न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं, बल्कि सरकार के राजस्व में भी बड़ा इजाफा हुआ है.

टैक्स से सरकार को बड़ा लाभ

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, 5 फरवरी 2020 से 5 फरवरी 2025 के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने लगभग 400 करोड़ रुपये का टैक्स सरकार को अदा किया है. इस राशि में 270 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में चुकाए गए हैं. 130 करोड़ रुपये अन्य विभिन्न मदों में टैक्स के रूप में सरकार को प्राप्त हुए हैं. (Ram Mandir Tax Paid)

श्रद्धालुओं का बढ़ता रुझान

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. पिछले एक वर्ष के भीतर ही लगभग 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं.

प्रयागराज महाकुंभ का प्रभाव

महाकुंभ 2025 के दौरान 15 जनवरी से 28 फरवरी के बीच लगभग 1 करोड़ 26 लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए. इस दौरान, प्रतिदिन करीब 4 से साढ़े चार लाख लोग अयोध्या पहुंचे. रेलवे के अनुसार, रोजाना 10 ट्रेनें अयोध्या आ रही थीं, जिससे लगभग 40 से 50 हजार लोग ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंचे.

अयोध्या का बढ़ता पर्यटन

पिछले पांच वर्षों में अयोध्या में पर्यटन का स्तर तेजी से बढ़ा है. बीते एक वर्ष में लगभग 16 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या पहुंचे. इनमें से 5 करोड़ लोगों ने विशेष रूप से रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई.

चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड का ऑडिट सीएजी (Comptroller and Auditor General) के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किया जाता है. लगभग छह माह पूर्व सीएजी के अधिकारियों को अयोध्या के आर्थिक विश्लेषण का भी आग्रह किया गया था.

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में पर्यटन के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और हस्तशिल्प उद्योग को जबरदस्त लाभ हुआ है. इस धार्मिक पर्यटन के कारण अयोध्या के आर्थिक परिदृश्य में व्यापक परिवर्तन देखा जा रहा है.

Also Read: आधा भारत नहीं जानता है शेयर मार्केट में पैसा लगाने का तरीका, जान जाएगा तो बन जाएगा बिग बुल

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola