Amazon और Indian Railway में हुई डील, आपको होगा यह फायदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2022 10:20 PM
अमेजन ने कहा, कंपनी 2019 में भारतीय रेलवे के साथ काम करना शुरू किया. कंपनी के लिए देश के भीतरी इलाकों में ग्राहकों को एक से दो दिन में डिलीवरी के वादे को पूरा करने में यह एक प्रमुख कारण है. अब वह रेलवे के साथ 110 से अधिक इंटरसिटी मार्ग पर काम कर रही है.
Amazon Indian Railway Deal: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने 110 से अधिक ‘इंटरसिटी’ मार्ग पर ग्राहकों तक अपने सामान की डिलीवरी के लिए भारतीय रेलवे के साथ हाथ मिलाया है. कंपनी ने बताया है कि ग्राहकों को एक से दो दिन के भीतर उनके सामान की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए उसने यह समझौता किया है.
अमेजन ने कहा, कंपनी 2019 में भारतीय रेलवे के साथ काम करना शुरू किया. कंपनी के लिए देश के भीतरी इलाकों में ग्राहकों को एक से दो दिन में डिलीवरी के वादे को पूरा करने में यह एक प्रमुख कारण है. अब वह रेलवे के साथ 110 से अधिक इंटरसिटी मार्ग पर काम कर रही है.
Also Read: Amazon Prime Video पर जल्द होगा बड़ा बदलाव, जुड़ेंगे नये फीचर्स, पूरा बदल जाएगा यूजर एक्सपीरिएंस
अमेजन इंडिया ने अपनी इस नयी पहल के बारे में जो जानकारी दी है, उसके अनुसार अब भारतीय रेलवे के साथ झारसुगुडा, रत्नागिरी, कुरनूल, नांदेड़, बरेली, बोकारो और रुद्रपुर जैसे शहरों और कस्बों में ग्राहकों को उनके सामान की डिलीवरी कर रही है. (इनपुट : भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए